Posts

Showing posts from October 14, 2023

भाजपा की केन्द्र सरकार ने महिलाओ को सशक्त और स्वावलम्बी बनाने का काम कानून बना कर किया - गिरीश चन्द यादव

Image
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कुत्तूपुर स्थित एक खाना खजाना होटल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनोरमा मौर्या रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया। मुख्य अतिथि गिरीश चन्द यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आई हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि नारी को सशक्त और स्वावलंबन बनाने के लिए तीन दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल जो की 27 वर्ष पूर्व 1996 में संसद में पेश किया गया था। जिसके तहत महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात कही गई थी जो अन्ततः नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सुखद स्वरूप में दिनांक 21सितम्बर, 2023 को भारतीय संसद से पारित हो गया। अब यह कानून बन चुका है प

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 4.0 का हुआ शुभारंभ

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शासन के निर्देश एवं  कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के संरक्षकत्त्व में मिशन शक्ति 4.0 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। महिला छात्रावास से छात्राओं द्वारा मिशन शक्ति रैली निकली गई। रैली में विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर स्लोगन के माध्यम से जनजागरुकता के संदेश दिए। छात्राओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ योजना ही नहीं बल्कि भारत में हर महिला के  सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन की एक राह है मिशन शक्ति हमारे देश की अंतिम महिला में आत्मविश्वास जगाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है एवं समाज में व्यापक जागरूकता का बड़ा माध्यम है।  इस अवसर पर मिशन शक्ति की सहसंयोजक डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. पूजा सक्सेना, डॉ. जया शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. सुदर्शन यादव, स्वयंसेवक सत्यम सुंदरम मौर्य, दीपाली, विभा, प्रिया, अर्पिता सिंह सहित आदि अन्य छात्र छात्राएं  उपस्थित रहें।

मिशन शक्ति जागरुकता रैली को डीएम व एसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Image
जौनपुर। मिशन शक्ति” के चतुर्थ चरण विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर महिला पुलिस कर्मियों, डायल-112 तथा महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डा० अजय पाल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ / रवाना किया गया। जागरूकता रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर शहर में विभिन्न स्थानों से होते हुए शाही किला पर समापन हुआ। मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मा० राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं अन्य सम्मानित जन-प्रतिनिधिगण व जनपद की सम्मानित जनता उपस्थित रहें।  इसके उपरांत प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर संचालित “मिशन

सुबह सुबह तड़तड़ाई गोलियां एक व्यक्ति की मौत, पुलिस विधिक कार्यवाई में जुटी

Image
जनपद प्रयागराज स्थित झूंसी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह गोलियों तड़तड़ाहट ने पूरे इलाके को भयभीत कर वहीं हत्यारों ने पितृ विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे झूंसी थाना क्षेत्र के नायका महीन गांव निवासी सत्यपाल उर्फ बाबा लाल भारतीय (53) की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। घटना के बाद अब पुलिस लीक पीटने जैसा काम कर रही है। खबर है कि बिल्डिंग मैटेरियल और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी कार्य करने  वाला अपने पित्रो का विसर्जन करने के लिए गंगा नदी पर जा रहा था कि बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। इस हत्याकांड के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्यारों की खोज के लिए घेराबंदी की गई है। शनिवार को सुबह झूंसी इलाके में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। 

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार विधिक कार्यवाई जारी

Image
जनपद आजमगढ़ स्थित मुबारकपुर थाना अन्तर्गत उकरौड़ा सर्विस लेन पर शनिवार की भोर में पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शातिर अपराधी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद पुलिस शनिवार की भोर क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुबारकपुर थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विजरवा अंडरपास के पास पुलिस टीम मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी उकरौड़ा सर्विस लेन से गुजरने वाला है। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर लिया। कुछ ही देर में एक बदमाश आता हुआ दिखा। पुलिस को देखते ही उसने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान अम्माद निवासी बनकट थाना मुबारकपुर के रूप में की गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए अन्य विधिक कार्यवाई किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश का लम्बा अपराधिक इतिहास है। जिसे खंगाले जा रहा है। 

बिजली उपभोक्ताओ को जोर का झटका धीरे से लगाने की जानें क्या है यूपी सरकार की तैयारी

Image
बिजली का नया कनेक्शन लेना जल्द महंगा हो जाएगा। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन लेने के लिए विभिन्न विद्युत सामग्री की दरें तय करने वाली कास्ट डाटा बुक का चौथी बार संशोधित प्रस्ताव विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किया है। प्रस्तावित नई कास्ट डाटा बुक में 30 से 35 प्रतिशत तक दरों में बढ़ोतरी की गई है। छोटे-बड़े उद्योगों व इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए सिक्योरिटी राशि में 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित किए जाने से कनेक्शन का खर्चा सौ प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कास्ट डाटा बुक की दरों के आधार पर ही नए बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक सामग्री का एस्टीमेट तैयार किया जाता है। कॉरपोरेशन प्रबंधन ने 11 सितंबर के बाद एक बार फिर संशोधित कास्ट डाटा बुक का प्रस्ताव आयोग में दाखिल किया है। वैसे तो इसमें ज्यादातर पूर्व में प्रस्तावित दरों में बढ़ोतरी को यथावत रखा गया है लेकिन उसमें 16 केवीए तीन फेस व 10 केवीए सिंगल फेस ट्रांसफार्मर की भी अब व्यवस्था की गई है। ऐसे में किसानों व छोटे विद्युत उपभोक्ताओं को 12 किलोवाट के कनेक्शन के लिए अब 25 के