Posts

Showing posts from December 20, 2020

शासन का आदेश सरकारी तंत्र स्वास्थ्य विभाग मनायेगा खुशहाल दिवस

Image
जौनपुर । प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में 21 दिसंबर 2020 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले "खुशहाल परिवार दिवस" की तैयारियों की समीक्षा विकास भवन सभागार में की गई। समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि 21 दिसंबर को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस को भव्य रूप से मनाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सक्रियता से कार्य करें तथा आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक कर परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 21 तारीख को "खुशहाल परिवार दिवस" मनाया जाना है, इसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के साधनों के प्रति लोगों को जागरूक करना है जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। प्रभारी अधिकारी परिवार नियोजन डॉ राजीव कुमार ने बताया कि कल

अब भगवान भी ठंड की चपेट में तभी तो यहाँ उनी वस्त्र पहनाये जा रहे हैं

Image
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं इस शीतलहर का असर भगवान की मूर्तियों पर पड़ने लगा है।  यही कारण है कि धर्म और आस्था की नगरी काशी में जहां लोग ठंड से खुद का बचाव कर रहे हैं. वहीं यहां के प्रमुख मंदिरों में भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए जा रहे हैं । काशी के सुप्रसिद्ध मंदिर बड़ा गणेश में भगवान को शॉल और रजाई से ठंड से बचाव किया जा रहा है. सिर्फ बड़ा गणेश ही नहीं काशी के लगभग सभी मंदिरों में ठंड के मौसम में भगवान को स्वेटर और टोपी के साथ ऊनी वस्त्र पहनाये जाते है, ताकि भगवान को ठंड न लगे और भगवान लोगों की भी ठंड से रक्षा करें. काशी में वास करने वाले लोगों को खुद के साथ-साथ भगवान की भी चिंता करते हैं, यही कारण है कि भगवान को भी गर्म कपड़े पहनाए जाते हैं. फिलहाल काशी में कोहरे और खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. लोगों का कहना है कि इस बार इस प्रकार की ठंड समय से पहले ही आ गई है जिसके कारण बड़ा गणेश मंदिर में गणेश जी के साथ उनकी दोनों पत्नियां रिद्धि और सिद्धि देवी को भी ऊनी कपड़े पहनाये गए है.

समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित

Image
2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा गम्भीर जौनपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला वरिष्ठ  उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल एवं जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह की उपस्थिति में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य द्वारा किया गया। साथ ही सभी नवचयनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया जहां उपस्थित सपाजनों ने सभी का स्वागत किया। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार महासचिव आनंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप पाल, गौरव सिंह, धीरज दुबे, जय प्रकाश यादव, पंकज यादव, राहुल चौरसिया, जिला सचिव विवेक यादव, प्रमोद यादव, चंद्र प्रकाश मौर्य, सूरज विश्वकर्मा, उमेश प्रसाद यादव, धर्मेंद्र सोनकर, विनय विक्रम यादव एडवोकेट, अभिषेक यादव, रेहान हसन, संगीता जयसवाल, अली मेंहदी, अजय गौतम हैं। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप मौर्य, इंद्रजीत यादव, राजेश यादव, विशाल यादव, प्रशांत सिंह, मोहित यादव, महेंद्र, बसंत लाल चौधरी, शुभम मौर्य, मनीष चौहान, रविशंकर प्रजापति, शिवम यादव, संतोष मौर्य, अभिषेक दुबे,

जिला बदर बदमाश शहर से हुआ गिरफ्तार फिर पहुंचा सलाखों के पीछे

Image
जौनपुर।  थाना कोतवाली पुलिस ने आज शहर चहारसू चौराहा के निकट स्थित अशोक टाकीज के पास से जिला बदर अपराधी शहजादे पुत्र नजीर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध उप्र गुन्डा अधिनियम 10 के तहत मुकदमा अ.सं.513/20 से मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है।  पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार कोतवाली पुलिस  जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत निरीक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तारी सुनिश्चित किया है।     शहजादे पुत्र नजीर निवासी अबीरगढ टोला थाना कोतवाली का आपराधिक इतिहास निम्न है  1. मु0अ0सं0 378/05 धारा 307/504/506 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर 2. मु0अ0सं0 510/05 धारा 304बी भादवि थाना कोतवाली जौनपुर 3.मु0अ0सं0 1705/07 धारा  307 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर 4. मु0अ0सं0 1625/07 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर 5. मु0अ0सं0 879/13 धारा 3(1) उ0प्र0 गुंडागर्दी नियंत्रण अधि0 थाना कोतवाली जौनपुर 6. मु0अ0सं0 182/13 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर 7. मु0अ0सं0 02/13 धारा 302/393 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर 8. मु0अ0सं0 2777/14 धारा 3(

खेती और बेटी कैसे होगी सुरक्षित जब सरकार ही बनी है दुश्मन - एमएलसी लीलावती कुशवाहा

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की नेता एवं सदस्य बिधान परिषद लीलावती कुशवाहा कहती है कि आज केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सत्ता पर ऐसी सरकारें विराजमान है उनके शासन काल में अब खेती और बेटी बचाने का दायित्व आम जनता के उपर आ गया है। क्योंकि सरकार खेती और बेटी दोनों की शत्रु बन चुकी है। यह उदगार श्रीमती कुशवाहा ने यहाँ जनपद आगमन पर एक भेंट वार्ता के दौरान व्यक्त किया है।  श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि आज देश में किसानों की खेती कार्पोरेट घरानों के हाथों सौंपने का घृणित खेल केन्द्र की सरकार द्वारा कृषि बिल ला कर किया जा रहा है। आज देश के अन्नदाता अपनी किसानी करने के बजाय भीषण ठंड में अपनी खेती बचाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर चौतरफा बैठे आन्दोलन करने को मजबूर हो गये हैं। सरकार कार्पोरेट घरानों के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है उसे देश के किसानों की चिन्ता नहीं है।  केन्द्र की सत्ता में आशीन अहंकारी सरकार किसानों को ठंड में मरने के लिये छोड़ दिया है। जबकि यह वही किसान है जो पूरे देश को रोटी के लिए अनाज देता है। सरकार में बैठे तानाशाह लोग इन किसानों को आतंकवादी खालिस्तानी आदि कह कर सम्बोधित करते हैं।

मानवता हुईं शर्मसार: 65 साल के वृद्ध ने 8 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

Image
जौनपुर। जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र एक वृद्ध व्यक्ति की करतूत से जहां मानवता शर्मसार हो गयी है वही पर सरकार भी सवालों के कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। घटना है कि थाना क्षेत्र   के एक गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध ने अपने ही गांव के ही एक 8 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिन्दगी की हद तब पार हो गयी जब वृद्ध ने बच्ची के गुप्तांग में अंगुली डाल कर गन्दा कार्य किया।  पीड़िता के मां तहरीर पर पुलिस ने थाना सिकरारा में वृद्ध के खिलाफ बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कामान्ध नर पिचास को गिरफ्तार कर लिया है।  पीड़िता की माँ की तहरीर के अनुसार वृद्ध व्यक्ति ने उसके बच्ची को बहला फुसला कर एकान्त में ले गया पहले तो उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया फिर बच्ची के गुप्तांग में अपनी अंगुली डाल कर गन्दा कार्य किया। घटना की जानकारी होने पर तहरीर दिया है।  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने जहां मानवता को शर्मसार किया है वही पर सरकार के मिशन शक्ति पर भी सवाल खड़ा किया है। 

कृषि बिल के समर्थन में प्रदर्शन करने गये भाजपाईयों को जब किसानों ने खदेड़ा

Image
कृषि कानून के खिलाफ किसानों का विरोध और हंगामा सिर्फ दिल्ली की सीमाओं तक सीमित नहीं है। पूरे देश में इसका विरोध किसान कर रहे हैं। ताजा एक मामला हरियाणा से सामने आया है, जिसमें आक्रोशित किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में किसानों ने हल्ला बोलते  हुए पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। किसानों ने भाजपा के कार्यक्रम के लिए लगे टेंट को भी उखाड़ फेंक दिया । मौके पर एसपी ने पहुँच किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनका गुस्सा शांत न करा सकें। दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद में पपीहा पार्क के पास शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कृषि कानूनों पर आभार जताने के लिए उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। हालंकि इस कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही किसानों को हुई, वे मौके पर पहुँच गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा दी थी, लेकिन कोशिश असफल रही। किसान बैरिकेड तोड़ कर भाजपा के उपवास स्थल पर पहुँच गए और टेंट उखाड़ फेंके। किसानों में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भाजपाइयों को चारों तरफ से घेर लिया और भाजपायी वहीं बैठकर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंन