मानवता हुईं शर्मसार: 65 साल के वृद्ध ने 8 साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज



जौनपुर। जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र एक वृद्ध व्यक्ति की करतूत से जहां मानवता शर्मसार हो गयी है वही पर सरकार भी सवालों के कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। घटना है कि थाना क्षेत्र   के एक गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध ने अपने ही गांव के ही एक 8 वर्षीय अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिन्दगी की हद तब पार हो गयी जब वृद्ध ने बच्ची के गुप्तांग में अंगुली डाल कर गन्दा कार्य किया।  पीड़िता के मां तहरीर पर पुलिस ने थाना सिकरारा में वृद्ध के खिलाफ बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कामान्ध नर पिचास को गिरफ्तार कर लिया है। 
पीड़िता की माँ की तहरीर के अनुसार वृद्ध व्यक्ति ने उसके बच्ची को बहला फुसला कर एकान्त में ले गया पहले तो उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया फिर बच्ची के गुप्तांग में अपनी अंगुली डाल कर गन्दा कार्य किया। घटना की जानकारी होने पर तहरीर दिया है। 
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने जहां मानवता को शर्मसार किया है वही पर सरकार के मिशन शक्ति पर भी सवाल खड़ा किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने