Posts

Showing posts from January 2, 2026

देशी तमंचे व कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Image
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहाँ पुलिस ने गश्त के दौरान गुरुवार देर रात शेखाही नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह  ने बताया कि पुलिस गुरुवार देर रात शेखाही नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान छीतमपट्टी की तरफ से मोटरसाइकल से आ रहे व्यक्ति  को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसको दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी  तमंचा व एक जिन्दा कारतूस,एक खोखा कारतूस व कुछ रुपये बरामद हुआ । पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मुबारक उर्फ माली (52) निवासी अढ़नपुर सरपतहाँ बताया।

प्रधान के चाचा की पिटाई के मामले में चार आरोपितों पर केस

Image
खुटहन: जौनपुर गभिरन बाजार के पास गत चार दिनों पूर्व ग्राम प्रधान के चाचा को रास्ते में रोक पिटाई व जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में चार आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। रानीपुर गांव के वर्तमान प्रधान सुभाष चन्द्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गत 28 दिसंबर की शाम चाचा रवीन्द्र यादव गभिरन बाजार से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाजार से रानीपुर गांव के मोड़ पर दो सौ मीटर आगे पहुंचे थे कि मैदासपट्टी गांव के आदर्श यादव व आलोक यादव तथा अंगुली गांव के अमर बहादुर व आयुष यादव चारों ने घेरकर उन्हें रोक लिया। गाली गलौज देते हुए लात घूंसो से पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर मौके पर लोगों को आते देख वे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। नामजद आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिया है।

सेवाराम के घर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष -राकेश मौर्य

Image
आकाश सोनी संवाददाता  खुटहन (जौनपुर) शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पनौली मृतक सेवाराम के घर पहुंच सोकसंतत्त परिवार को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया |उनके साथ राम आसरे यादव (नेता) सुनील गोस्वामी देव मणि यादव पुत्तीलाल यादव आदि रहे गत सप्ताह मिनी बैंक संचालक की ईंट से कुचकर हत्या कर दी गई थी मामले में गांव के दोनों आरोपितो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

मिशन शक्ति फेज-05 के तहत एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई, धारा 296 बीएनएस में केस दर्ज

Image
जौनपुर - महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे  मिशन शक्ति फेज-05  अभियान के अंतर्गत थाना खुटहन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल जाने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी रोमियो टीम द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा-निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खुटहन पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना प्रभारी  रामाश्रय राय  के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को शुक्रवार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कस्बा खुटहन स्थित  कन्या विद्यालय के मुख्य द्वार  के पास एक युवक छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, जिससे छात्राएं भयभीत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को मौके से ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान  ऋषि मौर्य पुत्र विनोद मौर्य , निवासी थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, उम्र करीब  22 वर्ष  के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  मु0अ0सं0 02/26, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता ...

चेकिंग के दौरान तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Image
जौनपुर। थाना सरपतहा पुलिस टीम ने रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा, कारतूस व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी पुलिस टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शेखाही नहर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी छिचमपट्टी की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा 2350 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने अभियुक्त की मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मुबारक उर्फ माली पुत्र साबिर अली निवासी अढ़नपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सरपतहा में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर थाना सरपतहा में मुकदमा ...

जौनपुर–आजमगढ़–गोरखपुर की सड़क कनेक्टिविटी होगी और मजबूत-राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव

Image
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जौनपुर को नए वर्ष में बड़ी सौगात   गुरैनी–मानीकलां–सोंगर–मार्टिनगंज मार्ग के लिए ₹28.28 करोड़ स्वीकृत जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की पहल पर नए वर्ष 2026 की शुरुआत में जनपद जौनपुर को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। शाहगंज विकासखंड अंतर्गत गुरैनी, मानीकलां, सोंगर होते हुए मार्टिनगंज (आजमगढ़) तक जाने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने ₹28 करोड़ 28.40 लाख की भारी-भरकम धनराशि स्वीकृत की है। यह सड़क जौनपुर और आजमगढ़ जनपद को जोड़ते हुए गोरखपुर तक सीधा संपर्क स्थापित करेगी। लगभग 14.800 किलोमीटर (करीब 15 किमी) लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार होगा। इस सड़क के निर्माण से शाहगंज विकासखंड के खेतासराय, खुटहन, गुरैनी, मानीकलां सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों को आजमगढ़ मंडल मुख्यालय तक आवागमन के लिए बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी यह सड़क क्षेत्रीय जनता की प्रमु...

हर गांव को ‘सोलर गांव’ बनाया जाय: डीएम

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए। डीएम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर योजना के प्रति आमजन को प्रेरित करें। साथ ही प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु प्रस्तावित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी न...

**पुलिस अधीक्षक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी, किया रिज़र्व पुलिस लाइन का निरीक्षण**

Image
**जौनपुर।** शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, जौनपुर द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का विधिवत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। परेड के क्रम में प्रशिक्षु आरक्षियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को परखने हेतु दौड़ कराई गई तथा अनुशासन व समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को साफ-सुथरी, स्वच्छ एवं नियमानुसार वर्दी धारण करने तथा बेहतर टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाखाओं के कार्य, व्यवस्थाएं एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही आदेश कक्ष में उपस्थित कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधि...

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Image
जफराबाद- स्थानीय कस्बे के खिंन्नी मैदान के पास गुरुवार की रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने मुखबिर से मिली सूचना पर एस आई अरविंद यादव को मय फोर्स ऊक्त स्थान पर भेजा।वहाँ पर एसआई अरविंद यादव व राजू कुमार ने एक व्यक्ति को एक गैलन के साथ पकड़ लिया।गैलन में 20 लीटर अवैध शराब थी।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दीपक श्रीवास्तव पुत्र राजनाथ श्रीवास्तव निवासी लाडनपुर के रूप में हुई।पुलिस ने उसका चालान भेज दिया।

*जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों के साथ बैठक की गई।*

Image
               बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जनपद में अवशेष पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान स्वयं अपने-अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कराएं, ताकि आमजन को इस योजना के प्रति प्रेरित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपने-अपने गांव को “सोलर गांव” के रूप में विकसित करने की अपील की।  जिलाधिकारी ने कहा कि जो ग्राम प्रधान इस योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करेंगे, उनके नाम माननीय प्रधानमंत्री जी से पुरस्कृत किए जाने हेतु नामित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*एनएच व बाईपास निर्माण को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, मुआवजा भुगतान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश**

Image
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं बाईपास निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन किसानों को अभी तक भूमि अधिग्रहण का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है तथा जिन प्रकरणों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो रहा है, उनका त्वरित निस्तारण करते हुए शीघ्र मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप एनएच और बाईपास निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाना प्राथमिकता है। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि मुआवजा वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारी केराकत, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ सहित तहसीलदार,...

जौनपुर जिला कारागार में अनुशासनहीनता, ड्यूटी पर शराब पीकर हंगामा करने वाला बंदी रक्षक निलंबित

Image
जौनपुर। जिला कारागार में तैनात एक बंदी रक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार बंदी रक्षक अजीत कुमार वर्मा ड्यूटी पर रहते हुए नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। काफी देर तक चले इस हंगामे से कारागार परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात लगभग 10 बजे बंदी रक्षक को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने मुंह से शराब व गुटखे की गंध आने का उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया। उधर, जेल प्रशासन ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में जेल अधीक्षक पवन त्रिवेदी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज करने के आरोप में संबंधित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है और आगे की विभागीय कार्रवाई जारी है। जेल अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि कारागार में किसी भी...

वर्ष गुप्ता के अर्धशतकीय पारी पर भारी पड़ा अमन सिंह एवं सचिन कुमार का अर्धशतकीय पारी

Image
देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे  न्यू वरदान हॉस्पिटल 5 मैचों की  सीरीज का तीसरा मैच खेला गया जिसमें महर्षि विद्या मंदिर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच मे 9 विकेट के नुकसान पर 161 बनाने में सफल रही जिसमें वर्ष गुप्ता 64 रन अरमान 35 रनों का सर्वाधिक योगदान रहा देव स्पोर्ट्स गेंदबाजी की तरफ से सुशांत पटेल दो विकेट नीरज भारतीय दो विकेट सनी सनी दो विकेट लेने में कामयाब रहे वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव स्पोर्ट्स की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़े  जिसमें अमन सिंह 65 रन सचिन कुमार 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल कर देव स्पोर्ट्स को एक आसान जीत दिलाने में सफल रहे इस प्रकार से देव स्पोर्ट्स की टीम 21.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 162  रन बनाकर सीरीज का तीसरा मैच अपने नाम किया महर्षि विद्या मंदिर की तरफ से गेंदबाजी में आशुतोष प्रताप सिंह दो विकेट लेने में कामयाब रहे इस मैच के मैन ऑफ द मैच श्री सुनील प्रजापति जी के द्वारा अमन सिंह को दिया गया जिन्होंने 67 बाल पर 65 रन बनाए