एक लाख रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में हुआ ढेर, दूसरे की तलाश जारी - एसपी जौनपुर
जौनपुर। सरपतहां और एसओजी पुलिस की टीम ने आज सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवा मानपुर गांव में नहर की पुलिया के पास दिन दहाड़े एक मुठभेड़ में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को गोली मार कर घायल करते हुए गिरफ्तार किया और घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के अनुसार एक -एक लाख रुपए के दो इनामी बदमाशो सतीश कुमार सिंह और प्रिंस सिंह को गैरवा मानपुर गांव में होने की खबर पर पुलिस ने घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हुए है पुलिस ने जबाबी कार्यवाई की पुलिस की गोली से सतीश कुमार सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि पुलिस प्रिंस को फरार होना बता रही है। पुलिस के अनुसार बदमाश सतीश कुमार सिंह के सर में पुलिस की गोली लगी है। उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने सतीश कुमार सिंह को मृत घोषित किया। पुलिस दोनों बदमाशो को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित मनियां गांव का निवासी बता रही है। खबर यह भी है कि कुछ दिवस पूर्व जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र स्थित दुबरा ल...