Posts

Showing posts from December 16, 2023

भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह से बच्चो से किया वादा निभाया, वितरित किए बूट्स

Image
जौनपुर। आम जन से लेकर समाज के सभी वर्गो के सहयोग में निःस्वार्थ भाव से अगली पंक्ति में नजर आने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने आज शनिवार को श्री राम निरंजन इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंच कर एनसीसी कैडेट्स को बूट्स आदि वितरित करके उनका हौसलाअफजाई किया है। इस अवसर पर एनसीसी सेकेण्ड ऑफिसर अभिषेक सिंह एवं सीएचएम काशी कुंवर की मौजूदगी रही। भाजपा नेता श्री सिंह ने 100 एनसीसी बूट्स दिए। यहां बता दें कि श्री सिंह ने विगत माह 11 अगस्त 2023 को नगर स्थित पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित लोहिया पार्क में झंडारोहण के कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बूट उपलब्ध कराने का वादा किया था जिसे दिसम्बर 23 में पूरा कर दिया है। खबर है कि श्री सिंह अपने अति व्यस्ततम समय में कुछ समय बच्चो के लिए निकाला और श्री राम निरंजन इंटर कॉलेज पहुंच गए और वहां पर एनसीसी कैडेट्स से संवाद करने के उपरांत उनको बूट्स उपलब्ध कराया। इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर अभिषेक सिंह एवं काशी कुंवर ने भाजपा नेता श्री सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम गण मान्य जन और कॉलेज के लोगों की उपस्थ

पति मुम्बई गया कमाने इधर पत्नी दो बच्चो को लेकर पड़ोसी संग हो गई फरार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर

Image
जनपद आजमगढ़ स्थित थाना मुबारकपुर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति रोजी-रोटी के लिए मुंबई कमाने गया था। वहीं उसकी पत्नी को पड़ोसी के साथ अपने  दो बच्चों के साथ भग गयी। खबर मिलने पर पीड़ित पति घर आया और पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर देते हुए पत्नी व बच्चों के बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि वह रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहता था। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी। 10 दिसंबर को उसकी पत्नी को दोनों बच्चों के साथ पड़ाेसी वृकेश उर्फ सत्यम बहला-फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर वह घर लौटा और सत्यम के मोबाइल पर कॉल कर पत्नी के बारे में पूछताछ करने लगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कहा कि अब अपनी पत्नी व बच्चे को मत खोजो वे तुम्हें नहीं मिलेंगे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता पत्नी व बच्चों के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

ऊर्जा संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं - प्रो सारिका

Image
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स- इंडिया- वाराणसी लोकल सेंटर ने अशोक इंस्टीट्यूट में "ऊर्जा संरक्षण दिवस-2023" मनाया। प्रोफेसर एसएन उपाध्याय, पूर्व निदेशक आईआईटीबीएचयू, प्रोफेसर बीएन राय, अध्यक्ष-आईई, इंजीनियर। आरएसपी गुप्ता-पूर्व अध्यक्ष-आईई और मुख्य अभियंता सिंचाई, आईई के सदस्य और साथी, अशोका के संकाय और छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वागत भाषण अध्यक्ष-आईई द्वारा दिया गया। ऊर्जा संरक्षण दिवस-2023 का विषय अनुजा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रो. एसएन उपाध्याय, प्रो. बीएन राय, ए.आर. आरएसपी गुप्ता एवं डॉ. ब्रिजेश सिंह- निदेशक फार्मेसी ने ऊर्जा संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किये। अभियंता राहुल मौर्य ने  का परिचय दर्शकों से कराया। प्रोफेसर सारिका श्रीवास्तव, निदेशक, अशोका इंस्टीट्यूट ने "जलवायु परिवर्तन पर ऊर्जा संरक्षण का प्रभाव" पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा की ऊर्जा संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक कार्य, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों न हो, उज्जवल और हरित भविष्य में योगदान देता है!ऊर्जा संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रत्ये

विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद है देश प्रदेश में चल रही योजनाओ की जानकारी सभी को मिले- दर्शना सिंह

Image
जौनपुर। सिकरारा विकास क्षेत्र से जाम गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में दर्शना सिंह ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है की नौ वर्ष के भीतर देश में जो परिवर्तन आया, दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलें जिससे कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इस मौके पर लाभार्थियों को आवास, किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांसद द्वारा महिलाओं कि गोद भराई की गई एवं बच्चों को अन्न प्राशन का कार्यक्रम किया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री द्वय पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव प्रमोद यादव धीरू सिंह आमोद सिंह इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव अजय मिश्रा उमेश सिंह लालबहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।

लोकसभा की तैयारी में पूरी शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता: सीमा द्विवेदी

Image
मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है: गिरीश चन्द यादव भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को बनाएगी विकसित भारत एंबेसडर: पुष्पराज सिंह  जौनपुर। लोकसभा चुनाव मिशन-2024 में एतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए भाजपा की जिला इकाई ने जिले में दो लाख से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है का

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 19 दिसम्बर को, जानें कौन कौन लोग होंगे शामिल

Image
विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया की 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। अभी तक बैठक का एजेंडा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा मुख्य मुद्दा होगा। इंडिया गठबंधन की यह चौथी बैठक होगी। इससे पहले पटना, बंगलुरू और मुंबई में ये बैठकें हो चुकी हैं। पांच राज्यों के चुनाव के दौरान इंडिया की बैठकें न होने पर जदयू नेता नीतीश कुमार और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने सार्वजनिक रूप से कड़ा एतराज जताया था। मध्य प्रदेश में गठबंधन के तहत सीटें न दिए जाने पर अखिलेश यादव ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। ऐसे में मंगलवार को होने वाली इंडिया की बैठक रिश्तों को समान्य करने के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। इससे पहले छह दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने आवास पर गठबंधन की बैठक बुलाई थी, लेकिन अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने अन्यत्र व्यस्तता बताते हुए आने से इंकार कर दिया था। इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को होने वाली बैठक में अखिलेश यादव, ममता बन

हाईकोर्ट का आदेश : नाबालिग की अभिरक्षा का निर्णय लेते समय उसके सर्वोच्च हित का रखे ध्यान

Image
  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यदि एक नाबालिग लड़की अपने हित और भविष्य के लिए समझदारी भरा निर्णय लेने में सक्षम है तो उसे अपने पसंद के व्यक्ति के साथ रहने का हक है। न्यायमूर्ति वीके बिडला तथा न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की खंडपीठ ने अलीगढ़ की शिवानी व मनीष प्रताप सिंह की याचिका पर यह आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग लड़की की अभिरक्षा का निर्णय लेते समय उसके हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कोर्ट ने अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने वाली नाबालिग लड़की की अभिरक्षा उसके पति को सौंपने की मांग स्वीकार कर ली है। अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया और उसके पति मनीष को जेल भेज दिया। दोनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा वे पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। शिवानी के शैक्षिक रिकार्ड से पता चला कि घटना के समय उसकी आयु 16 वर्ष चार माह थी। पति मनीष ने शिवानी की अभिरक्षा की मांग में याचिका की। कोर्ट ने कहा कि अन्य पीठों ने लगातार यह दृष्टिकोण अपनाया है कि जो न

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र ने फिर मौत को लगाया गले,मचा हड़कंप, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र ने आज शनिवार को फिर फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला खत्म कर लिया है।षदो दिवस के अन्दर दो छात्रों को आत्महत्या कर लेने से जहां विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है वहीं पर विश्वविद्यालयी व्यवस्था भी सवालो के कटघरे में खड़ी होती नजर आ रही है। हलांकि छात्रो के आन्दोलन को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय परिसर को पुलिस बल के हवाले कर दिया गया है पूरे परिसर में पुलिस का पहरा लगा हुआ है। खबर मिलने के बाद थाना सरायख्वाजा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली खबर के अनुसार छात्र नीरज कुमार सिंह जनपद मिर्जापुर के रामगढ़ का रहने वाला था वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक का छात्र था। वह विश्वविद्यालय के पास स्थित सिद्दीकीपुर में एक किराये के मकान में अपनी बहन के साथ रहते हुए विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। लगभग एक सप्ताह ही पहले उसकी बहन गांव चली गई थी। 15/16 दिसम्बर की रात में छात्र ने अपने किराए के कमरे फांसी लगाकर जान दे दिया। 16 दिसम्बर की सुबह घटना खबर