Posts

Showing posts from August 23, 2023

चन्द्रयान-3 के लैंडिंग पर डीएम जौनपुर का संदेश राष्ट्र जीवन की चेतना बन जाती है ऐसी ऐतिहासिक घटना

Image
जौनपुर। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग भारत की सामर्थ्य और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है।  प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका। चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अब तक दुनिया के लिए असंभव था, लेकिन हमारे दूरदर्शी वैज्ञानिकों ने इसे संभव कर दिखाया है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ ह्म सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं।  महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा निर्गत निर्देश के अनुक्रम भारत के अंतरिक्ष अंवेषण की खोज चंद्रयान-3 की  23 अगस्त 2023 को जनपद जौनपुर कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त प्रकार के विद्यालयों मे विद्यालयों मे अध्ययनरत छात्र-छात्रा

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर झूम उठे विद्यार्थीभारत माता की जय, इसरो जिंदाबाद के नारे लगे

Image
  जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार की शाम को चंद्रयान-3 की लैडिंग का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देखा। पूरी दुनिया की निगाहें जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर रही वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में भी उत्साह दिखा। चंद्रयान की लैंडिंग के बाद भारतमाता की जय. वंदेमातरम के नारे से सभागार गूंज उठा। विश्वविद्यालय परिवार ने इसरो की तारीफ की। कहा कि इसरो के प्रभावशाली होने के कारण हमारी पहचान पूरे विश्व में बनी हुई है।चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के संबोधन के दौरान कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।' इसके बाद खूब नारे लगे। पूरे देश में जश्न को देखते हुए विद्यार्थी भी उत्साहित हो गए। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. गिरधर मिश्र,  डॉ. पुनीत धवन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ काजल

बच्चो से भरी स्कूल बस चालक की लापरवाही से पलटी, ग्रामीणो की मदद से बच्चे सकुशल बस से बाहर निकले गये

Image
जौनपुर। जनपद के थाना चन्दवक क्षेत्र स्थित चंदवक बाजार के पास खलियाखास स्थित ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस बुधवार को मनियारेपुर गांव में असंतुलित होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोरकर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। संयोग रहा कि किसी को कोई गम्भीर चोट नहीं लगी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।  ज्ञान संदेव इंडियन पब्लिक स्कूल की बस क्षेत्र के करीब 40 बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। स्कूल से 500 मीटर पहले सुबह करीब आठ बजे मनियारेपुर गांव में चालक की लापरवाही से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटनास्थल पर दहशत के मारे बच्चों में चीख -पुकार मच गईं। बच्चो के शोर सुन भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और भारी मशक्कत के बाद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया। संयोग अच्छा था कि बच्चों को खास चोटें नहीं आईं। बस से बाहर निकाले गए बच्चे थोड़ी देर बाद सामान्य हो सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस संबंध में प्रिंसीपल विनय यादव ने बताया कि बरसात की वजह से बस असंतुलित होकर पलट गई

जानिए जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड की घटना के लिए थानाध्यक्ष है कितना जिम्मेदार

Image
जौनपुर। जनपद के थाना नेवढ़िया क्षेत्र स्थित ग्राम गोसाईपुर तरती में आज 23 अगस्त बुधवार की सुबह हुए गोलीकांड और सपा कार्यकर्ता के हत्याकांड की घटना ने एक बार फिर पुलिस की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली को उजागर कर दिया है। हलांकि घटना के बाद पुलिस ने हत्यारे के परिजनो को हिरासत में ले लिया है लेकिन जनमत है कि पुलिस अगर पहले ही हत्यारे और मृतक के बीच चल रहे विवाद को गम्भीरता से लेकर उसका निराकरण करा देती तो सायद इस हत्याकांड की घटना को रोका जा सकता था लेकिन थाना नेवढ़िया की पुलिस ने दोनो के विवाद को सायद गम्भीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम रहा कि गोली तड़तड़ा उठी और सपा कार्यकर्ता एवं पेट्रोल पंप मालिक की हत्या हो गयी। घटना को लेकर जो खबर आयी है उसके अनुसार मृतक सतीश चन्द यादव सपा कार्यकर्ता एवं पेट्रोल पंप मालिक तथा हत्यारे जगत सिंह के बीच पेट्रोल पंप के मसले के चलते पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था दो दिन पूर्व दोनो में कहा सुनी भी हुई थी। मृतक सतीश चन्द यादव ने विवाद की जानकारी थानाध्यक्ष नेवढ़िया को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाया था। लेकिन पुलिस इलाका तत्काल प्रभावी

जौनपुर में तड़तड़ाई गोलियां एक व्यक्ति की हत्या, हत्यारा गिरफ्तार पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Image
जौनपुर। जनपद के थाना नेवढ़ियां क्षेत्र स्थित तरती नवापुर ( गोसाईपुर) गांव में 23 अगस्त बुधवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। दबंग जगत सिंह के गोलियों की तड़तड़ाहट से घायल युवक सतीश चन्द यादव की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही थाने की पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दिया गया है। मिली खबर के अनुसार बुधवार की सुबह  गोसाईपुर गांव में ग्राम वासी जगत सिंह और सतीश के बीच हुए विवाद को लेकर जगत सिंह ने अपने मकान के पास सड़क पर सतीश चन्द यादव के उपर गोलियों की बौछार शुरू कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका कांप उठा। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे को चले जाने के पश्चात ग्रामीण जन पुलिस को सूचित करते हुए घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर भागे रास्ते में सतीश की मौत हो गयी।जिसकी पुष्टि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने कर दिया। इस घटना से परिवार में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पर पूरा इ

यूपी में मिशन 80 के लिए भाजपा का नया प्लान:वोटर चेतना महाअभियान के तहत सवा करोड़ मतदाता बढ़ाने की है यह योजना

Image
लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ‘वोटर चेतना महाअभियान’ के जरिए सवा करोड़ मतदाता बढ़ाएगी। प्रदेश के 1.61 लाख मतदान बूथों में से प्रत्येक बूथ पर 100 मतदाताओं की संख्या बढ़ाने और 25 फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने का लक्ष्य जिलाध्यक्षों को दिया गया है। मंगलवार को अभियान को लेकर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्षों को हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने, खासतौर पर महिला व युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का एजेंडा सौंपा गया। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि सपा की ओर से भी अपने मतदाताओं के नाम बढ़वाने के साथ दूसरे दलों के मतदाताओं के नाम कटवाने पर जोर दिया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अपनी विचारधारा से संबंधित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि महाअभियान के लिए प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में मतदाता सूची प्रमुख, सह प्रमुख, आईटी टीम के सदस्य, विधायक और सांसद भी शामिल रहेंगे। पहले

सपा की बैठक में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प,प्रदेश कार्यकारणी में बढ़े 17 सचिव

Image
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही समाजवादी पार्टी दम लेगी। इस बार भाजपा की कोई साजिश कामयाब नहीं होगी। वर्ष 2022 में साजिश करके भाजपा ने समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने दी थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा के सफाया करने का जिम्मेदारी सपा निभाएगी। अखिलेश यादव समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अपने विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज को बांटने का काम किया है। भाजपा कायरों की जमात है। अब सपा की ताकत के सामने भाजपा का घमंड चकनाचूर हो जाएगा। समाजवादी पार्टी, इंडिया गठबंधन और पीडीए मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने में कामयाब होगी। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. इकबाल कादरी ने कहा कि मुल्क के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। भाजपा के कारण संविधान को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा ने अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को बर्बाद करने के साथ नौजवानों के जीवन में अंधकार ला दिया है। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि बुनकरों-दस्तकारों और गरीबों की हिमायत सिर्फ समाजवा

जौनपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था पर गिरी गाज, नयी ऐजेन्सी को मिला काम

Image
जौनपुर।उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण में धीमी गति के चलते आखिरकार संस्था पर गाज गिर ही गई। यहां पर पेटी कांट्रैक्टर के तौर पर काम कर रही संस्था टाटा व बाला जी को शासन के निर्देश पर राजकीय निर्माण निगम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब यहां पर मेसर्स शिवांस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को काम दे दिया गया जिसने काम भी शुरू करा दिया है। यहां बता दें कि अक्तूबर 2014 में मेडिकल कालेज स्वीकृत होने साथ ही निर्माणकार्य भी शुरू करा दिया गया था। इतने वर्षो तक कभी सरकार बदलने का दंश तो कभी बजट के चलते काम की तेजी पर असर पड़ा। काम शुरू हुआ तो कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अंडर में काम करने वाली पेट्री कांट्रैक्टर टाटा व बालाजी को काम दिया गया है। इनके द्वारा भी समय-समय पर जीएसटी बढ़ने के साथ मूल्य वृद्धि की आवाज उठाई गयी। शुरुआत में इसकी लागत 554 करोड़ थी फिर इसको बढ़ाकर 569 करोड़ हो गई। जीएसटी मूल्य वृद्धि के बाद काम करने वाली पेटी कांट्रैक्टर टाटा व बाला जी की तरफ से समय-समय पर काम रोका गया। अंतत: शासन स्तर से भवन में कट