चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर झूम उठे विद्यार्थीभारत माता की जय, इसरो जिंदाबाद के नारे लगे


 
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार की शाम को चंद्रयान-3 की लैडिंग का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने देखा। पूरी दुनिया की निगाहें जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर रही वहीं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में भी उत्साह दिखा। चंद्रयान की लैंडिंग के बाद भारतमाता की जय. वंदेमातरम के नारे से सभागार गूंज उठा। विश्वविद्यालय परिवार ने इसरो की तारीफ की। कहा कि इसरो के प्रभावशाली होने के कारण हमारी पहचान पूरे विश्व में बनी हुई है।चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के संबोधन के दौरान कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।' इसके बाद खूब नारे लगे। पूरे देश में जश्न को देखते हुए विद्यार्थी भी उत्साहित हो गए।

इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, प्रो. रामनारायण, प्रो. देवराज सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. गिरधर मिश्र,  डॉ. पुनीत धवन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनोज पांडेय, डॉ काजल डे. डॉ. धीरेंद्र चौधरी,डॉ. अनु त्यागी, डॉ. अवधेश मौर्य. डॉ. रामांशु सिंह, कृष्णा यादव, अनुपम समेत काफी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक थे।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त