Posts

Showing posts from July 25, 2020

धर्मेन्द्र निषाद बने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, पिछड़ों में हर्ष

Image
जौनपुर। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने पहली बार पिछड़े वर्ग किसी कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उसे कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस के इस निर्णय से पिछड़े वर्ग के लोगों में खासा उत्साह कांग्रेस के प्रति नजर आने लगा है। जी हां कांग्रेस के लिए लगातार संघर्ष रत कार्यकर्ता धर्मेन्द्र निषाद को पार्टी ने जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके लिए पिछड़े वर्ग के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। पद पाने के पश्चात श्री निषाद से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। धर्मेन्द्र निषाद को कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस जनों सहित तमाम जनपद के प्रबुद्ध जनो ने बधाई ज्ञापित किया है। 

आज कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 1311

Image
जौनपुर।  जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या रूकने के बजाय प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है जो जिले के लिए शुभ संकेत नहीं कहा जा सकता है वही पर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक नाकामियों की ओर भी इशारा इंगित करता है। आज फिर जनपद में 35 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 1311 पहुंच गयी है कुल 21 मरीजों की मौत हो चुकी है ।सरकारी सूचना के मुताबिक कोरोना से पीड़ित 801 मरीज ठीक भी हुए हैं और  वर्तमान में 489 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

ऐलान: मन्दिर निर्माण भूमि पूजन दिवस पर मनेगा उत्सव, एक अगस्त से ही अयोध्या के घरों पर जलेंगे दीपक - योगी आदित्य नाथ

Image
अयोध्या। आज राम की नगरी अयोध्या में पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने ऐलान किया कि  पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रस्तावित भूमि पूजन को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा।  शिलान्यास को लेकर बेहद गम्भीर सीएम योगी आदित्यनाथ  लखनऊ में शनिवार को कोरोना वायरस की समीक्षा के बाद  अयोध्या राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्‍होंने भगवान राम की पूजा करने के बाद भूमिपूजन की तैयारियो का जायजा लिया और शाम को गोरखपुर रवाना हो गए। कारसेवकपुरम में संतों के साथ पार्टी पदाधिकारियों व ट्रस्ट के सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष व लाखों बलिदानों के बाद श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की शुभ बेला आई है। हमें इस अवसर को वैश्विक उत्सव का स्वरूप देना होगा। अयोध्या में एक अगस्त से ही दीपावली जैसा दृश्य दिखाई देना चाहिए। लोग अपने घरों में और संत महंत अपने मंदिरों में घी के दीपक जलाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामजन्मभूमि स्थल पर भगवान राम की पूजा की और भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण जी को नए आसन पर विराजमान कराया। मुख्यमंत्री

भीषण हादसा से लाशों का लगा ढेर , इलाके में फैली दहशत

Image
    महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों के मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक़, यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर आगे की कार्रवाई की। मामला यूपी के महोबा जिले का है, जहां श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर सागर हाईवे पर शनिवार की शाम तेज रफ़्तार का कहर लोगों की जिंदगियों पर बरपा। दरअसल, कानपुर सागर हाईवे पर एक तेज रफ़्तार कार अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गयी। कार में चार लोग सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य घालय हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को निकलने का प्रयास किया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से एक घायल को कार से निकाल कर तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया, वहीं अन्य शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सिंचाई के लिए मिलेंगे किसानों को सोलर पंप दो, तीन व पाच हार्स पावर पर 60 प्रतिशत अनुदान

Image
जौनपुर।  प्रधानमंत्री कुसुम योजनान्तर्गत जनपद में सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों को प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है उन्हें मामूली कीमत पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जिले को पचासी सोलर पंप आवंटित किया गया है आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है पहले आवेदन करने वालों को इसका लाभ मिलेगा।          सूबे की सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही बिचैलियों से मुक्त कराकर उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए क्रय केंद्र के जरिए खरीद की जा रही है, इसी कड़ी में सिंचाई की समस्या को देखते हुए सोलर पंप अनुदान पर दिया जा रहा है जिले के लिए पचासी सोलर पंप लगाने का लक्ष्य है। इसमें से 2 हार्स पावर के पांच, 3 हॉर्स पावर डीसी के 45 तथा 3 हार्स पवार एसी के 25 तथा पूर्व आवंटन के आधार पर 05 हार्स पवार के 10 सोलर पंप जिनका ड्राफ्ट जमा है। जिले में वर्तमान सत्र में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत कुल पचासी सोलर पंप स्थापित किए जाएंगे।          उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि 2 एचपी सोलर पंप की कुल कीमत रु0 123605 है जिसका क

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना पाजिटिव मचा हडकंप

Image
मध्यप्रदेश से बड़ी खबर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। सीएम शिवराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस खबर से पूरे देश में और भाजपा पार्टी में खलखली मच गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उनसे संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टेस्ट करा लें और निकट संपर्क वाले क्वारैंटाइन हो जाएं। बता दें, तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुद को क्वारैंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा । आगे कहते हुए- मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरासी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्

बारात गये व्यापारी की सिर कूच कर हत्या,फिर उठा कानून पर सवाल

Image
जौनपुर।  मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर स्थित थाना खुटहन क्षेत्र के महमदपुर गांव में शुक्रवार की रात बरात  गये युवा व्यापारी की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के पश्चात हत्यारे ने व्यापारी की ही बोलेरो गाड़ी में शव रखने के बाद बोलेरो को घर से कुछ दूरी पर खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को आज सुबह हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।  मूल रूप से खेतासराय कस्बा निवासी अशोक  कुमार (38) पुत्र रामधनी की ससुराल खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में है। यहीं पर वह मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। इसी मकान में अशोक जनरल स्टोर की दुकान और पत्नी रिशु ब्यूटी पार्लर चलाती है। मृतक की पत्नी रीशू देवी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अशोक घर से जफराबाद एक बरात में शामिल होने की बात कहकर अपनी बोलेरो खुद चलाते हुए निकले थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। सुबह बगल के गांव महमदपुर में इमामपुर मार्ग पर खेत में खड़ी बोलेरो में अशोक का शव पाया गया।  ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त के बाद सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव की स्थ