Posts

Showing posts from May, 2026

ग्राम सचिवालय भवन का विधायक जगदीश नारायण राय ने किया लोकार्पण , लाइब्रेरी देने

Image
धर्मापुर, जौनपुर। विकास खण्ड क्षेत्र के किर्तापुर गांव में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय/बहुउद्देशीय पंचायत भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने गांव में एक लाइब्रेरी स्थापित कराने की घोषणा भी की, जिस पर उपस्थित ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राम नारायण पाण्डेय वैद्य ने तथा संचालन विक्रम यादव ने किया। ग्राम प्रधान विनोद यादव एडवोकेट ने स्वागत भाषण देते हुए पंचायत भवन निर्माण की जानकारी दी। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी स्वतंत्र चौरसिया, दिनेश यादव (फौजी), जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव (जनता), संतोष विश्वकर्मा (बीडीसी), प्रबंधक टी.एन. यादव, घनश्याम यादव, रमेश नेता, शशिराज, राजेश यादव, प्रमोद यादव, कैलाश पाण्डेय, मनोज मौर्य, कृष्ण कुमार (बाबा), मुन्ना गुप्ता, संतोष पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। अंत में ग्राम प्रधान विनोद यादव ने सभी आगंतुको...

लखनऊ में जौनपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पूरी वारदात CCTV में कैद

Image
लखनऊ। राजधानी के अंतर्गत कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार बदमाशों ने जौनपुर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के अंतर्गत टेकारी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र संदीप सिंह किसी काम से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर करीब तीन राउंड फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली उनके सिर के पास लगी, जिससे वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद चालक ने गंभीर हालत में संदीप को तत्काल एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव निवासी विनोद सिंह ने बताया कि संदीप बेहद मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। वह दो दिन पहले ही गांव आए थे। वहीं रिश्तेदार...

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने जारी किया “साथी” अभियान का पोस्टर

Image
साथी: विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की नई पहल मानसिक स्वास्थ्य के लिए  विद्यार्थियों को मिलेगा गोपनीय और पेशेवर सहयोग जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर  ने “साथी” नामक नई पहल शुरू की है। बुधवार को कुलपति  प्रो. वंदना सिंह ने वैलनेस सेंटर  द्वारा संचालित इस अभियान का जागरूकता पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सामने केवल शैक्षणिक चुनौतियां ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक दबाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों को सुरक्षित, संवेदनशील और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराए। कहा कि स्वस्थ मन ही बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। विश्वविद्यालय चाहता है कि हर छात्र स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ महसूस करे। वेलनेस सेंटर  के समन्वयक एवं  व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि  जारी ...

स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में सनसनी

Image
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में शुक्रवार को लगभग 20 वर्षीय युवक संदीप गौतम का शव खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से फंदे के सहारे लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे बड़ेरी चौकी एवं बरसठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया। बताया जाता है कि संदीप गौतम दो भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसकी तीन बहनें हैं। मृतक के माता-पिता, छोटा भाई और एक छोटी बहन मध्य प्रदेश के रीवा स्थित ससुराल गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग घर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार संदीप महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 दिन पहले वह गांव आया था और यहां शादी-विवाह में टेंट लगाने का कार्य कर रहा था। इस संबंध में बड़ेरी चौकी प्रभारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के...

भीषण गर्मी के बीच शुरू हुआ जनगणना-2027 का महाअभियान, जौनपुर में 8 हजार से अधिक गणनाकर्मी फील्ड में उतरे

Image
जौनपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद जौनपुर में जनगणना-2027 की फील्ड गतिविधियों का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और उमंग के साथ हो गया। जिले में 8 हजार से अधिक गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर जनगणना के राष्ट्रीय अभियान को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें तथा गणनाकर्मियों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं और विकास की मजबूत नींव बनते हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से दूर रहने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। प्रशासन का संदेश है— “सही जानकारी, बेहतर योजना और जनभागीदारी से सफल जनगणना।” जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह कार्य देश सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने गणनाकर्मियों से भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने और पूरी सावधानी के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन...

जमीन की गलत हुई पैमाइश तो श्रीप्रकाश ने टावर से लगा दी छलांग ,हुई मौत

Image
जौनपुर । जमीन की पैमाइश को लेकर चल रहे विवाद ने एक युवक की जान ले ली। राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर पड़ा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। डीएम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।  बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर गांव निवासी श्रीप्रकाश यादव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। वह अपनी जमीन की दोबारा पैमाइश कराकर पुनः पत्थर गड्डी कराने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर जमीन की नापी का कार्य शुरू कर दी। इसी दौरान करीब दो बजे दिन में श्रीप्रकाश यादव अचानक मोबाइल टावर से नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ...

डीएम ने लेखपाल भर्ती परीक्षा का किया निरीक्षण

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीली कोठी एवं जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा को सम्पादित करायें। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनियमितता न होने पाये तथा शासन की मंशानुरूप परीक्षा को शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाय। इस दौरान बताया गया कि परीक्षा में कुल अभ्यर्थी 9696 में से 7802 उपस्थित रहे जबकि 1894 अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

ईद-उल-अजहा : डीएम बोले- नई परंपरा नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर

Image
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 28 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। नगर निकायों को साफ-सफाई एवं वेस्टेज निस्तारण, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल स्थानीय थाना एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िय...

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 21 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

Image
तीन दिन चलेगी परीक्षा, हर पाली में शामिल होंगे 9216 अभ्यर्थी जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी दी कि परीक्षा आगामी 08 जून, 09 जून एवं 10 जून 2026 को जनपद के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9216 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में बताया गया कि परीक्षा...

दूल्हा हत्याकांड में 18 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, सड़क पर उतरा निषाद राज समाज

Image
दूल्हा हत्याकाण्ड: कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च, ओम प्रकाश राजभर का फूंका पुतला जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र में बीते एक मई को हुए चर्चित दूल्हा हत्याकांड में 18 दिन बाद भी मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार और निषाद राज समाज के लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने नगर के जोगियापुर से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar का पुतला फूंका गया तथा उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “हत्यारों को गिरफ्तार करो”, “पीड़ित परिवार को न्याय दो” और “अपराधियों को संरक्षण देना बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस प्रशासन अब तक मामले के वास्तविक साजिशकर्ताओं तक नहीं पहुंच सका है और कार्रवाई केवल छोटे लोगों तक सीमित है। मृतक की बहन सौम्या ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरायख्वाजा और खेतासराय पुलिस केवल गरीब और कमजोर लोगों को गिरफ्तार कर मामले की औपचारिकता पूरी कर रही है, जबकि हत्या के असली म...

किसानों के मुआवजे के ब्याज के लिये लड़ाई लड़ेगा पूर्वांचल किसान संगठन

Image
मुआवजा पाये दो किसानों ने संगठन को दी 5-5 हजार की आर्थिक सहायता डोभी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन द्वारा दिए जा रहे मुआवजे से किसान संतुष्ट नहीं हैं। किसान ब्याज सहित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पूर्वांचल किसान संगठन के तत्वावधान में किसानों की बैठक हुई जहां संगठन ने मुआवजा पर ब्याज दिलाने के लिये संघर्ष करने की हूंकार भरी। घोषणा हुई कि जब तक किसानों को मुआवजे पर ब्याज नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा। मुआवजा पाये दो किसानों ने संगठन को संघर्ष करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किया। बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों की बैठक पूर्वांचल किसान संगठन के चन्दवक स्थित कार्यालय पर किसान नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। 68 करोड़ रुपये वितरित किये जा चुके हैं लेकिन मुआवजे की राशि पर ब्याज नहीं दिया जा रहा है जबकि नियमानुसार 2015 से मुआवजे की सम्पूर्ण धनराशि पर 9 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत...

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल

Image
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल बीते 17 मई को लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेम्बर की बगैर कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये बुलडोजर चलाकर गिराये जाने तथा बर्बरतापूर्ण तरीके से निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किये जाने के विरोध स्वरूप एक समर्थन पत्र अधिवक्ता संघ को सौंपा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाती है। इस तरह प्रदेश सरकार और उसकी लालफीताशाही तानाशाह की भांति काम कर रही है। बेपरवाह अधिकारी ने लाठीचार्ज का आदेश दिया जो गलत है। निर्मम लाठीचार्ज की इतनी क्या आवश्यकता आ गयी कि इस तरह की कार्यवाही करनी पड़ी। वहीं प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक व जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से उक्त लाठीचार्ज की निन्दा करते हुये दीवानी एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ को पूर्ण समर्थन का वादा किया। वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग इस दुखद घड़ी में अधिवक्ता वर्ग के साथ ...

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

Image
जौनपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से हीट वेव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि आगामी 22 मई तक लू का प्रभाव बना रह सकता है। ऐसे में सभी नागरिक अत्यंत सतर्कता के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डीएम ने बताया कि जनपद का तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए कहा कि यदि जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर रखें। धूप से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करने की भी सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। साथ ही मौसमी फलों का सेवन कर शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाएं। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने तथा तेज धूप में बाहर न निकलने की हिदायत दी ...

कुलपति ने सभी समितियों को दिए तैयारी के निर्देश ,संयोजकों और सदस्यों के साथ कुलपति ने की तैयारी बैठक

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 30 वां दीक्षांत समारोह आगामी 27 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। इस संबंध में महंत अवेद्यनाथ सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में समिति के संयोजकों और सदस्यों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों में सभी निर्देशों का प्राथमिकता से पालन होगा। इस संबंध में जो भी प्रशासनिक कार्य कराने है उसकी फाइल बढ़ा कर उसे करा लिए जाएं। इस अवसर पर समारोह की गुणवत्ता और बेहतर बनाने के लिए संयोजकों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल 30 जून तक हर हाल में करा लें। बैठक में कुलसचिव केशलाल , परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रमोद कुमार यादवा, प्रो. राजकुमार, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. रवि प्रकाश, प्रो. प्रमोद यादव , प्रो. गिरधर मिश्र , प्रो. मिथिलेश सिंह,    डॉ. मनीष गुप्ता ,   डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. ज...

अनियंत्रित बस खाई में पलटी, कंडक्टर की मौत आधा दर्जन घायल

Image
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल,यात्रियों को उनके गंतव्य भेजा   महराजगंज  -जौनपुर प्रयागराज से बदलापुर जा रही  प्राइवेट मिनी बस के चालक को नीद आने से रामनगर कोल्हुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर 10 फिट गहरी खाई में पलट गई ।  जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया कंडक्टर को गंभीर चोट आई।  जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई वही और आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोट आई ।  #जिनका प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।  #बदलापुर सुजानगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर में प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट अमन मिनी बस यूपी 70 एफ टी 0378 के चालक को नीद आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई ।#बस में लगभग तीस यात्री सवार थे संयोग अच्छा था  जिस स्थान पर बस पलटी उससे सटा सड़क के किनारे 11000 वोल्टेज खंभा और तार गया है उस समय बिजली भी थी बस खंभे से टकराती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी बस पर सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायल लोगों को बाहर निकाला किसी ने पुलिस को झूठी...

लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Image
जौनपुर आगामी लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।  #सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।  #जनपद में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। #परीक्षा के सफल संचालन के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कर ली जाएं।  उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। #डीएम ने ...

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Image
जौनपुर। वैभव कृष्ण ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कुँवर अनुपम सिंह के साथ आयुष श्रीवास्तव, आतिश कुमार सिंह, गोल्डी गुप्ता, देवेश सिंह, अजीत सिंह चौहान सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। डीआईजी ने हत्या, लूट, दुष्कर्म, छेड़छाड़, गो तस्करी, शराब तस्करी, चोरी और नकबजनी जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। चिन्हित माफियाओं पर कठोर कार्रवाई, गैंगशीट, गुंडा एक्ट, जिलाबदर और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी पर विशेष जोर दिया गया। महिला सुरक्षा, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, अवैध शराब के खिलाफ अभियान और जनसुनवाई में पीड़ितों को निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आंधी-तूफान से बिगड़ी बिजली व्यवस्था 2 दिन में होगी दुरुस्त, लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज

Image
जौनपुर में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि टूटे हुए बिजली पोलों को युद्धस्तर पर लगाकर दो दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल की जाए। *लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई* कार्य प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता द्वितीय को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उपखंड अधिकारी खेतासराय का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। *प्रमुख निर्देश*  सभी क्षतिग्रस्त पोल 48 घंटे में बदले जाएं  ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरण लगाए जाएं  मुख्यालय क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल समाधान हो  जलभराव वाले क्षेत्रों में करंट से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए  बिजली बिल शिकायतों का निस्तारण उपखंड स्तर पर ही हो जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि अगले तीन माह तक विभाग के सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहेंगे। 15 दिन बाद फिर समीक्षा होगी, और लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई तय है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (...

जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं बनी चिंता का विषय

Image
ईएनटी, मानसिक रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के बिना मरीज बेहाल, ऑक्सीजन मशीन भी नहीं दे रही पूरा लाभ जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, आज कई बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और उपलब्ध संसाधनों के पूर्ण उपयोग न होने से आम मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वर्तमान समय में ईएनटी (कान, नाक और गला) विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ तथा रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता से मरीजों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड और अन्य महत्वपूर्ण आबिश जांच प्रभावित होती हैं, जबकि मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को समुचित परामर्श नहीं मिल पाता। अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन मशीन भी अपेक्षित रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को समय पर ऑक्सीजन सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। जिला अस्पताल में अपेक्षित प्रमुख सुविधाएं ईएनटी विशेषज...

रन्नो का ऐतिहासिक बशारती जुलूसे अमारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

Image
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सदरुद्दीनपुर रन्नो गांव में रविवार को अहले हरम मदीने की याद में बशारती जुलूसे अमारी का आयोजन हुआ। ऐतिहासिक अमारी में अंजुमन सिपाहे हुसैनी भनौली सादात, अंजुमन मुनच्चे मजलूमिया फैजाबाद, अंजुमन गुनच्चे नासिरुल अजा बड़ागांव शाहगंज, अंजुमन जिन्तुल अजा अलीगढ़ अमहट सुल्तानपुर, अंजुमन सज्जादिया पठानी टोला बनारस, अंजुमन हुसैनिया बलुआ घाट एवं अंजुमन सज्जादिया रजिस्टर्ड मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर से आयी अंजुमनों ने शिरकत किया। आयोजित मजलिस में मौजूद लोगों ने नौहखानी व सीनाजनी किया। कार्यक्रम की शुरुआत नासिरिया अरबी स्कूल के प्रिंसिपल मौलाना महफूजुल हसन खां ने मजलिस पढ़ी। तत्पश्चात अलम दुलदुल व अमारी निकाली गयी। मौलानाओं ने हजरत इमाम की शहादत को बयां की तो मजलिस में मौजूद लोग फफककर रो पड़े। दूर—दराज से आये मौलानाओं ने 72 साथियों के अलावा शकीना पर हुए जुल्म की दास्तान सुनाए तो मौजूद सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों आदि की आंखें नम हो गयीं। जुलूस सुबह 8 बजे रवाना हुआ जो भ्रमण करते हुए शाम 7 बजे गांव स्थित रौजा ए रसूल पर ठंडा किया गया। दस मोहर्रम सन 61 हिजरी को इमाम हुस...

बढ़े मानदेय से गदगद हुए अनुदेशक, सम्मान समारोह में वितरित किए गए ₹17 हजार के प्रतीकात्मक चेक

Image
  बेसिक शिक्षा विभाग के समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, योजनाओं के स्टॉल रहे आकर्षण का केंद्र जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “अंशकालिक अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में प्रदेश सरकार द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर ₹17 हजार किए जाने पर खुशी जताई गई तथा चयनित अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं अनुदेशकों के सम्मान और हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अंशकालिक अनुदेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर ₹17 हजार किया है। उन्होंने सभी अनुदेशकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समारोह में मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल एवं बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी...

सामाजिक समरसता से ही भारत बनेगा विश्वगुरु : गिरीश चंद्र यादव

Image
  गोरक्षपीठ की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समरसता सम्मान समारोह आयोजित जौनपुर। राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समरसता सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा समाज में सद्भाव और एकात्मता को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि गोरखपुर का गोरक्षपीठ केवल आध्यात्मिक केंद्र ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ ने सदैव सनातन धर्म के मूल्यों को आगे बढ़ाने के साथ समाज को जोड़ने का कार्य किया है। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि गोरक्षपीठ ने हर दौर में समाज को एकजुट रखने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए संतों ने समय आने पर शास्त्र के साथ शस्त्र भी...

आंधी-तूफान पर अलर्ट मोड में जौनपुर प्रशासन, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

Image
बरसात से पहले नाला सफाई, जल निकासी और सड़क मरम्मत हर हाल में पूरी हो: ए.के. शर्मा जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को जौनपुर पहुंचकर जिले में आपदा प्रबंधन और नगर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए सभी विभाग पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड में कार्य करें। बैठक में बताया गया कि हालिया आंधी-तूफान से जिले में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसे संबंधित विभागों द्वारा तेजी से बहाल किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी, सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का कार्य समय से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, नगर पालिका परिषद जौ...

जौनपुर : दुल्हा हत्याकाण्ड के आरोपी के करीबी के घर छापा, 45 हजार की एलोपैथिक दवाएं सील, जांच के लिये भेजे गये नमूने

Image
जौनपुर : चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के ईनामी रवि यादव के करीबी के घर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद किया। खेतासराय पुलिस, ड्रग विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके से करीब 45 हजार रुपये कीमत की दवाएं कब्जे में लेकर उन्हें सील कर दिया। साथ ही दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जानकारी के अनुसार मिली सूचना पर खेतासराय पुलिस ड्रग इंस्पेक्टर रजत द्विवेदी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने सरवरपुर वार्ड नंबर-1 स्थित मकान संख्या 70 पर छापेमारी किया। चर्चा है कि यह मकान दूल्हा हत्याकांड के आरोपी रवि यादव के करीबी शुभम सिंह का है। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां संगीता सिंह घर पर मौजूद थीं। छापेमारी के दौरान टीम को बिना वैध अभिलेखों के बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं मिलीं। अधिकारियों ने बरामद दवाओं की सूची तैयार करते हुए करीब 45 हजार रुपये मूल्य की दवाएं कब्जे में ले लीं। वहीं दो दवाओं के नमूने परीक्षण...

सामाजिक समरसता के विमर्श को नई दिशा देगा जौनपुर का राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन

Image
जौनपुर। समाज में एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता” विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 मई 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे, जिला प्रेक्षागृह, कलेक्ट्रेट-जौनपुर में आयोजित होगा। आयोजन ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मा. रामशीष जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष मा. श्रीकला धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मा. गिरीश चंद्र यादव, वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थान के आचार्य भारत भूषण जी महाराज, जौनपुर के बारीनाथ मठ के महंत योगी हरदेवनाथ जी महाराज, विधान परिषद सदस्य मा. बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ तथा पूर्व सांसद एवं पूर्व एमएलसी मा. विद्यासागर सोनकर विशिष्ट ...

समयबद्ध एवं पारदर्शी मूल्यांकन हमारी प्राथमिकता : डाॅ. योगेंद्र प्रताप सिंह

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के बाला साहेब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में गुरुवार को सम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक, अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होने से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना कर उत्तर पुस्तिकाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध मूल्यांकन की कामना की गई। इसके उपरांत औपचारिक रूप से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। मूल्यांकन समन्वयक योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह सुनिश्चि...

वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर मंथन, जनप्रतिनिधियों ने सौंपे 450 प्रस्ताव

Image
जौनपुर। जिले के विकास कार्यों को नई रफ्तार देने की दिशा में लोक निर्माण विभाग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़कों, पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर व्यापक चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों को रखते हुए करीब 450 विकास प्रस्ताव विभाग को सौंपे। बैठक में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, सांसद प्रिया सरोज, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, रमेश सिंह तथा जगदीश नारायण राय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग के 331 कार्यों को मंजूरी मिली है, जिनकी कुल लागत 575.67 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों को शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद पुस्तिका के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने सभी जनप्रतिनिधियों से विधानसभा वार नई कार्ययोजना के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की। उ...

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*

Image
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल ( कीमत करीब बीस लाख रूपये ) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अब तक कुल 1640(कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों/सीईआईआर पोर्टल के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़ितों के गुम हुए 125 मोबाइलो में जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से व थानो के साइबर सेल द्वारा बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद आजमगढ, वाराणसी, सुल्तानुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़, बलिया, भदोही से मोबाईल फोन बरामद किया गया। कुछ मोबाईल फोन अन्य प्रान्त ( जैसे-दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार,राजस्थान ) से बरामद किया गया।  बरामद मोबाइलों में मुख्यतः वन...

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

Image
जौनपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान उन बुलेट मोटरसाइकिलों को चिन्हित किया गया, जिनमें कंपनी के मानक साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। जांच में ऐसे पांच दोपहिया वाहन पकड़े गए और सभी के खिलाफ मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मानक के विपरीत साइलेंसर लगवाना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली कर्कश आवाज आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती है और ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क पर शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा। अभियान के दौरान यात्री/मालकर...

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

Image
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 21 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। बैठक में परीक्षा दिवस पर यातायात, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, वरिष्...

पूर्वांचल के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा विश्वविद्यालय परिसर समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Image
जौनपुर। आधुनिक शिक्षा, उत्कृष्ट संसाधनों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों के स्वागत को तैयार है। विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी एवं व्यवसाय प्रबंधन जैसे विविध संकायों में संचालित पाठ्यक्रम छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य का अवसर प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। विश्वविद्यालय परिसर में इस वर्ष कुल 56 विषयों एवं एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं। डिप्लोमा स्तर पर तीन विषय, स्नातक स्तर पर 31 विषय तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 25 विषय संचालित किए जाएंगे। स्नातक स्तर पर बीटेक के नौ, बीएससी के नौ, बीए के तीन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों में भी प्रवेश की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए विषयवार सीटों की संख्या, पात्रता एवं पूरी प्रवेश प्...

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

Image
जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। विभिन्न कार्यालयों और पटलों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। जनहित से जुड़े मामलों में सुस्ती मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान नजारत कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की जानकारी लेते हुए डीएम ने संबंधित एआरके बाबू को स्पष्ट निर्देश दिया कि भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एलआरसी से वेतन भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत का तय समय सीमा में निपटारा हो और शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए, ताकि व्यवस्था की वास्तविकता सामने आ सके। इ...

7 से 21 मई तक चलेगी स्व-गणना, डीएम ने मीडिया से मांगा सहयोग

Image
जौनपुर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में स्व-गणना अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथियों पर स्वयं की स्व-गणना करने के साथ ही अपने विभाग के कर्मियों की गणना भी सुनिश्चित करानी होगी। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। इस प्रक्रिया के तहत नागरिकों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर 33 बिंदुओं पर आधारित जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि एक बार डिजिटल माध्यम से सूचना दर्ज करने के बाद बार-बार जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी। जनपद स्तर पर विभागवार तिथियां निर्धारित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लें और जनपद में शत-प्रतिशत...

हल्दी रस्म में चली गोली का आरोपी गिरफ्तार: तमंचा, कारतूस व 98 हजार नकद बरामद

Image
जफराबाद। नाथुपुर में शादी की हल्दी रस्म के दौरान हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 98 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थानाप्रभारी श्रुष्टि जैन और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी रंजिश में प्रेम साव को गोली मारने वाला आरोपी अरविंद सिंह आसपास ही मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अरविंद सिंह पुत्र कैलाश सिंह को मौके से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हल्दी समारोह के दौरान तमंचे से फायर कर प्रेम साव के जबड़े में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में दहशत का माहौल कम हुआ है, वहीं पुलिस की तत्परता की सराहना भी हो रही है।

धनंजय सिंह के आश्वासन पर परिजनों ने आजाद बिंद का किया अंतिम संस्कार

Image
दूल्हे की हत्या के बाद 21 घंटे तक रुका अंतिम संस्कार, पूर्व सांसद के हस्तक्षेप से बनी सहमति जौनपुर। शादी के लिए बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की सनसनीखेज हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश रविवार को 48 घंटे बाद जाकर शांत हुआ। हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग पर अड़े परिवार ने अंततः पूर्व सांसद के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी। देर शाम नगर के पचहटिया स्थित रामघाट पर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम बारात के लिए निकले दूल्हा आजाद बिंद को रास्ते में अपाची सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दी थीं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, लेकिन परिजन हत्यारों के एनकाउंटर की मांग को लेकर शव को घर पर ही रखकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चं...

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह

Image
जौनपुर। तिलकधारी पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष, महाविद्यालय के पूर्व चीफ प्रॉक्टर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक प्रोफेसर एसपी सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से जनपद के शैक्षणिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। तिलकधारी पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. जेपी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. एसपी सिंह एक निर्भीक, सख्त अनुशासनप्रिय और शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि प्रो. सिंह ने अपने कार्यकाल में न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि उनमें अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भी नींव रखी। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि प्रो. सिंह ने गोमती नगरी सहकारी बैंक, सूर्यबली सिंह पब्लिक स्कूल तथा समाजवादी इंटर कॉलेज गभीरन जैसे संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा और वे अंत...

जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का जोरदार प्रदर्शन, पदयात्रा निकालकर किया विरोध

Image
जौनपुर ।उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी (आप) जौनपुर इकाई द्वारा रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर चीटर है” और “स्मार्ट मीटर बंद करो” जैसे तीखे नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में माहौल गरमा गया। पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा जलाकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर की इस जनविरोधी व्यवस्था को बंद नहीं किया जाता, तब तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे “जनता की जेब पर सीधा हमला” बताया। जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि स्मार्ट...

सरकारी अस्पताल में युवक का फार्मासिस्ट ने बोतल से सिर फोड़ा

Image
मामूली बात पर कंपाउंडर भड़का, गाली-गलौज के बाद किया हमला; युवक गंभीर जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। ग्राम जोगीपुर निवासी सतीश चन्द्र यादव का पुत्र नितिन अपनी मां को दवा दिलाने अस्पताल गया था। बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल के सहारे खड़े नितिन को वहां मौजूद कंपाउंडर अमित उपाध्याय ने गाली-गलौज करते हुए हटने को कहा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और कथित रूप से बोतल तोड़कर नितिन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मड़ियाहूं थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

Image
खुटहन, जौनपुर (3 मई 2026)। यश कोचिंग संस्थान, खुटहन में रविवार को मेधावी छात्रों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान बेचन रजक और विशिष्ट अतिथि सहायक अध्यापक प्रेमचंद यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर गणित एवं जीव विज्ञान के अलग-अलग समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अंश यादव, आयुष यादव, संदेश यादव, नेहा प्रजापति और वर्तिका प्रजापति शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर प्रिया यादव, अंशिका मौर्या और आदित्य रहे, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में सूर्यांश, अमृता मौर्या और आदित्य शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उनका मनोबल ऊंचा करना रहा। इस अवसर पर प्रेमचंद यादव ने छात्रों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में केडी यादव, वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण कुमार चौधरी, संस्थान के संरक्षक डॉ. संजय मिश्रा, संचालक हरिकेश विश्वकर्मा, सहसंचालक दिलीप कुमार प्रजापति, संयोजक गुरु प्रसाद विश्वकर्मा और प्रबंधक रवि प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौ...