सरकारी अस्पताल में युवक का फार्मासिस्ट ने बोतल से सिर फोड़ा

मामूली बात पर कंपाउंडर भड़का, गाली-गलौज के बाद किया हमला; युवक गंभीर

जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थित राजकीय होम्योपैथ चिकित्सालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। ग्राम जोगीपुर निवासी सतीश चन्द्र यादव का पुत्र नितिन अपनी मां को दवा दिलाने अस्पताल गया था।

बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल के सहारे खड़े नितिन को वहां मौजूद कंपाउंडर अमित उपाध्याय ने गाली-गलौज करते हुए हटने को कहा। विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और कथित रूप से बोतल तोड़कर नितिन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मड़ियाहूं थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण