Posts

Showing posts from March 27, 2026

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Image
जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसा प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में सेवईनाला निवासी प्रदीप यादव (34) पुत्र मंगरू यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार भतीजा अंश यादव (13) पुत्र गुड्डू यादव को मामूली चोटें आई हैं। दोनों किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकिया जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अंश यादव का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

*जौनपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, तीन दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम*

Image
जौनपुर, 27 मार्च। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉकों का गठन और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की ड्यूटी निर्धारण का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी का प्रशिक्षण अप्रैल माह में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा, जिससे सर्वेक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे। प्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्व-गणना प्रक्रिया 07 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी, जबकि मकानसूचीकरण कार्य 22 मई से 20 जू...

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*

Image
जौनपुर, 27 मार्च।जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से संयम बरतने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी 275 पेट्रोल/डीजल पम्पों के माध्यम से ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है और वर्तमान में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 मार्च 2026 को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री होने के कारण जनपद के 17 पेट्रोल पम्पों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था। हालांकि, तेल कंपनियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन पम्पों पर पुनः आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल पम्पों पर भीड़ न लगाएं और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन लें। इसके अलावा चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति पेट्रोल-डीजल...