Posts

Showing posts from March 21, 2026

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत, 9 यात्री घायल

Image
जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। हादसा प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन्स डिपो की रोडवेज बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोदहूं के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में बस चालक सतीश गुप्ता (46), पुत्र शीतला प्रसाद, निवासी ग्राम लवायन भावनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की ल...

*ईद-उल-फितर और नवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसएसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च*

Image
जौनपुर -आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।