Posts

Showing posts from April 4, 2026

ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से वसूली जा रही मोटी रकम: श्रवण जायसवाल

Image
  लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जौनपुर में आरआई अशोक यादव व ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग रामदयालगंज के सांठ गांठ से ड्राइविंग लाइसेंसों आवेदकों के साथ लगातार हो रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में जिलाधिकारी जौनपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव प्रताप ने ज्ञापन लिया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से मोटी रकम वसूली जा रही है। अगर समय रहते इसमें उचित कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापार मण्डल आगे और भी संघर्ष करने की रणनीति पर काम करेगा। जिस तरीके से परिवहन विभाग और ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग सेन्टर रामदयालगंज के बीच लूट की सांठ गांठ बनी हुई है। इस भ्रष्टाचार की समाप्ति तक सतत आन्दोलन छेड़ा जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि इस पर उच्च स्तरीय जांच कमेठी क...

दिशा बैठक में राशन, अवैध खनन व सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश

Image
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सांसद प्रिया सरोज व सीमा द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में राशन वितरण में गड़बड़ी न होने देने, पात्रों के नाम न काटने और सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत जागरूकता बढ़ाने और कस्तूरबा विद्यालयों को जोड़ने को कहा गया। अवैध खनन व पेड़ों की कटाई के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। पिलकिछा घाट पर अवैध खनन की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों पर गलत साइनेज हटाने, अवैध कट बंद कराने और दुर्घटना स्थलों पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, मिड-डे मील में प्रोटीन युक्त भोजन और विद्युत तार हटाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचसी बदलापुर व अन्य केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सड़कों की गुणवत्ता की जांच,...