मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के समय युवक की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

जौनपुर। जनपद में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के समय दो स्थानों पर हुए हादसे से दुर्गा पूजनोत्सव एवं विजय दसमी का पर्व गम में बदल गया ,थाना रामपुर क्षेत्र स्थित असवा गांव के तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई तो थाना बरसठी क्षेत्र स्थित पिलकथुआ गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में एक युवक डूब गया। घटना के समय वहां मौजूद माता और पिता अपने पुत्र को बचाने के लिए लोंगो से मिन्नते किये लेकिन सैकड़ों के बीच उसे कोई बचा नहीं पाया। काल की काली छाया उसे आखिर लील ही गयी। मिली खबर के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव के निवासी संग्राम गौतम अपने घर में मां दुर्गा के मूर्ति स्थापित किया था। जिनको 9 दिन पूजा पाठ करने के बाद बुधवार की सुबह 10 बजे गांव के ही एक विशालकाय तालाब पर विसर्जन करने के लिए पहुंचे। संग्राम के साथ उनकी पत्नी सरोजा देवी और उनका 21 वर्ष का बेटा विनय गौतम साथ आया था। मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के बाद सभी घर की तरफ चले तो विनय गौतम ने अपनी माता से बोला कि हम तालाब में नहाकर तब चलते हैं। जिसके बाद पिता संग्राम गौतम और माता सरोजा देवी तालाब...