*लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,पौधो को पेड़ बनाने का संकल्प ले*
पेड़ लगाना व पर्यावरण को बचाना हमारा परम कर्तव्य-दिनेश टंडन* लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधारोपण कार्यक्रम स्थान जासोपुर चकिया मे आयोजित कर धरती को हराभरा रखने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सदस्यों ने 11 पौधे लगाए। साथ ही प्रत्येक सदस्य ने दो-दो पौधे लगाने उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संयोजक दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने कहा कि जंगल, पहाड़, नदी और पेड़-पौधे आदि पर्यावरण संतुलन के अंग है। पेड़-पौधो से पर्यावरण शुद्ध रहता है। वर्षा को पेड़ आकर्षित करते है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ से आज दुनिया में कोहराम मचा है, ऑक्सीजन की कमी मनुष्य के जीवन पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। अब पेड़ लगाना व पर्यावरण को बचाना हमारा परम कर्तव्य हो गया है। इसलिए बड़े बुढ़े युवा नौजवान सभी पौधे लगाये और पौधो को पेड़ बनाने का संकल्प ले। क्योकि पेड़ धरती के श्रृंगार होते हैं और पेड़ों से हमे जीवन जीने के लिए ज़रूरी प्राणवायु आक्सीजन मिलती है। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगो का स्वागत क...