गिरीश चन्द यादव ने रचा इतिहास लगातार दूसरी बार जीते चुनाव, जानें कितने मतो से हराया

जौनपुर। सदर विधान सभा में उतार चढ़ाव के साथ चल रही मतगणना में भाजपा सरकार के मंत्री गिरीश चन्द यादव अपने निकटतम प्रति द्वन्दी सपा के अरशद खांन को 8560 मतो से पराजित करते हुए अपने जीत का इतिहास रच दिया है। लोकतंत्र के इतिहास में अब तक जौनपुर सदर विधान सभा से लगातार दो बार कोई नहीं जीत सका था। 2022 के इस आम चुनाव में गिरीश चन्द यादव की जीत के प्रति आम जनता मतदान के पहले से अश्वस्त थी और जम कर वोटिंग किया हलांकि परिणाम के समय सपा और भाजपा के बीच में जबरदस्त उतार चढ़ाव भरी स्थिति बनी रही लेकिन अन्तिम परिणाम गिरीश चन्द यादव के पक्ष में आया है। भाजपा पहले स्थान पर रही तो सपा निकटतम प्रतिद्वन्दी दूसरे स्थान पर रही और बसपा तीसरे स्थान पर जरूर रही लेकिन काफी पीछे रही है। गिरीश चन्द यादव को 97126 वोट मिले तो सपा को 88566 मत मिले तो बसपा को 29640 वोट मिला है।