मल्हनी पर फिर सपा का कब्जा जानते है लकी ने बाहूबली धनंजय सिंह को कितने मतो से हराया
जौनपुर। जनपद के नौ विधान सभाओ की गणना मे सबसे पहले मल्हनी विधान सभा का परिणाम घोषित हुआ है। यहां पर सपा के लकी यादव ने 94677 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रति द्वन्दी जद यू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहूबली नेता धनंजय सिंह को 15966 मतो से पराजित कर दिया है। धनंजय सिंह को 78711 मत मिले थे। बसपा तीसरे नम्बर पर रही और 20006 वोट हांसिल किया जबकि यहां पर भाजपा अपनी जमानत तक नहीं बचा सकी है महज 14891 वोट पा सकी है। सरकारी आंकड़े के अनुसार 1 लाख 95 हजार 689 मतो की गणना किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें