Posts

Showing posts from January 22, 2023

आइए जानते है बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव मौत का कारण क्या है, परिजन तहरीर हत्या की दिए

Image
यूपी के बलिया जिले में नगरा-बेल्थरा रोड मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे गड्ढे में बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव (40) का शव मिला। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सड़क हादसे में मौत की आशंका है। इधर, धर्मेंद्र यादव की मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। नगरा थाना क्षेत्र के देवढिया निवासी बालू कारोबारी धर्मेंद्र यादव शनिवार रात मालीपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में निमंत्रण पर गए थे। रात में वो घर नहीं लौटे। परिजन रात भर धर्मेंद्र के मोबाइल पर फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। रविवार सुबह नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर मोहम्मदपुर के समीप सड़क के किनारे गड्ढे से मोबाइल बजने की आवाज आने पर राहगीरों का ध्यान गया। झांका तो देखा कि गड्ढे में धर्मेंद्र यादव मरणासन्न अवस्था में पड़ा है। राहगीरों ने उसी के मोबाइल से परिजनों को इस बाबत सूचना दी। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंच गए। धर्मेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे

मुख्य विकास अधिकारी ने यू0पी0 दिवस 24 जनवरी की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में काशी राम सामुदायिक भवन में 24-26 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय यूपी दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।  उन्होंने कहा कि विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाना है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष यूपी दिवस निवेश-रोजगार की थीम पर आयोजित होगा। यूपी दिवस में जनपद के गौरवशाली इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन से जुड़े शहीद स्मारको एवं स्थलों पर आधारित अभिलेख एवं चित्रों के प्रदर्शन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की महान विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम में आजादी की गाथाओं पर आधारित नाटक या नृत्य नाटिकाओं एवं समृद्धशाली संस्कृति को प्रदर्शरित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी कराया जाए। जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह ने बताया कि मा0 मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यू0पी0 दिवस मनाये जा

सपाइयों ने मनाई स्व जनेश्वर मिश्रा की पूण्य तिथि दी श्रद्धान्जलि

Image
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वं जनेश्वर मिश्र की  13वीं पूर्णतिथि मनाई गई।जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने उनके चित्रपर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा  समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नहीं होती। सपा संरक्षक स्व मुलायम सिंह यादव रहे हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते हैं।  जनेश्वर को क्यों कहते हैं छोटे लोहिया 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभ नाथहि गांव में पैदा हुए जनेश्वर मिश्रा समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते हैं। छात्र जीवन में ही उनके ऊपर लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था। समाजवादी युवजन सभा जॉइन करने के बाद मिश्रा पहली बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए। मिश्रा ने राम मनोहर लोहिया के साथ लंबे समय तक काम किया था। इस दौरान उन्होंने लोहिया के विचारों और उनके काम करने के तरीकों को ऐसे अपना लिया था, जैसे वह उनकी परछाईं हो। यही कारण था कि एक बार इलाहाबाद में आयोजित जनसभा में

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाफ आर-पार लड़ाई लड़ने के लिए तैयार प्रबंधक महासंघ

Image
जौनपुर। स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष दिनेश तिवारी 23 जनवरी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को छात्राओं की परीक्षा स्व केंद्र न किए जाने के विरोध में समस्त प्रबंधकों के साथ ज्ञापन दिया जाएगा। यदि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों के छात्राओं का परीक्षा केंद्र स्व. केंद्र ना किया गया तो उसके बाद प्रबंधकों के साथ बैठक कर क्रमिक अनशन आमरण अनशन विश्वविद्यालय के खिलाफ कैंपस में किया जाएगा विश्वविद्यालय द्वारा 28 जनवरी से यूजी फर्स्ट सेमेस्टर यूजी थर्ड सेमेस्टर एम ए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक छात्राओं का परीक्षा स्व केंद्र किया जाता था परंतु इस बार विश्वविद्यालय के अधिकारियों के तुगलकी फरमान से छात्राओं का सेंटर जिस महाविद्यालय पर यूजी फर्स्ट वथर्ड सेमेस्टर की संख्या 70 नहीं है उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा रहा है जिसका प्रबंधक महासंघ के नेतृत्व में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालय के प्रबंधक विरोध करेंगे शासन का शासनादेश है कि छात्राओं का परीक्षा केंद्र

सुरेन्द्र त्रिपाठी के निधन पर हुई श्रद्धांजलि सभामित्रो के मित्र थे सुरेन्द्र - देवेश उपाध्याय

Image
जौनपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र त्रिपाठी के हृदयाघात के चलते मुंबई में असामयिक निधन पर ओलंदगंज स्थित एडवोकेट मिन्ना लाल तिवारी के  आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ देवेश चंद्र उपाध्याय ने  सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र त्रिपाठी के असामयिक निधन  पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुरेन्द्र त्रिपाठी मित्रों के मित्र थे। एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में किए गए उनके कार्यों को समाज सदा याद रखेगा। अपनों पर आई किसी समस्या को अपनी समस्या समझ कर उसके  समाधान को लेकर तुरंत सक्रिय हो जाते थे। उनका असामयिक अवसान हम सभी के लिए व्यक्तिगत और अपूर्णीय क्षति है।  उपस्थित सभी लोगों ने सुरेंद्र त्रिपाठी के व्यक्तित्व की चर्चा कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो रमेश मणि त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी,प्रो अजय द्विवेदी, डॉ विजय प्रताप तिवारी,डॉ अनुराग मिश्र, डॉ नृपेंद्र सिंह,राधा रमन तिवा

गुजरात का चुनाव प्रमाणित करता है जनता विकास को प्रमुखता देगी, परिवार वाद को नकार दिया है - योगी आदित्यनाथ

Image
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। गुजरात में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत से साबित हो गया है कि जनता विकास को प्रमुखता देती है। जनता ने परिवावाद को नकार दिया है। कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि खतौली और मैनपुरी का परिणाम हमें और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ

सांसद विधायको से संवाद में सीएम योगी ने बताया कब होगा निकाय चुनाव,विधायको के निशाने पर जानें कौन विभाग रहा

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी अप्रैल-मई तक हर हाल में निकाय चुनाव कराएगी। विधायक और सांसद निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के भाजपा सांसदों और विधायकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विधायक और सांसदों को आपसी सहयोग, समन्वय और संपर्क से लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने का मंत्र भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए गठित ओबीसी आयोग की रिपोर्ट निर्धारित समय पर आएगी। उसके बाद सरकार अप्रैल-मई में चुनाव कराएगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में संचालित योजनाओं और परियोजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्र के लिए आवश्यक विकास कार्य के प्रस्ताव भी मांगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों से संपर्क कर जिले के औद्योगिक विकास की कार्ययोजना तैयार करें। सांसद और विधायकों की बैठक में कमोबेश सभी मंडलों में ऊर्जा विभाग निशाने पर रहा। सांसद और विधायकों ने बिजली आपूर्ति नियमित नहीं