Posts

Showing posts from February 21, 2020

समाजवाद ही असली राम राज है - जगदीश नरायन राय

Image
      जौनपुर।  सपा नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय ने एक भेंट में राजनैतिक चर्चा के  दौरान कहा कि समाजवाद ही  असली  राम राज है।  श्री राय ने रामायण की चर्चा करते हुए बताया कि राम ने  सेवरी नामक भीलनी के जूठे बैर खाये तो निषाद ने उनका पैर धोया। राम ने एक प्रजा के कहने पर पत्नी तक परीक्षा ले लिया। यही तो समाजवाद रहा है। आज कल  भाजपा के नेता मुख्यमंत्री सभी रामराज की बात कर रहे हैं लेकिन  समाजवाद की आलोचना कर रहे हैं।  राम किसी का अनादर नहीं करते थे  यहाँ तो भाजपा के लोग लोगों का अनादर ही करते है तो रामराज कहाँ है । श्री राय ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के कथनी करनी में बड़ा अन्तर है।  सरकार विकास करने के बजाय समाज को बांटने का षड्यन्त्र करने में जुटी है।  विगत दिवस प्रदेश सरकार द्वारा लाये गये बजट में जौनपुर के विकास की उपेक्षा करने पर  अफसोस जताया है।