224 वीआईपी बटालियन में धूमधाम से हुई मां भगवती की पूजा-अर्चना
थरवई। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र स्थित 224 वीआईपी बटालियन के कमांडेंट योगेश पुरोहित के कुशल निर्देशन में नवरात्रि के नवें दिन मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अशोक कुमार एवं द्वितीय कमान अधिकारी तरुण कुमार ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं व जवानों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। इस मौके पर एस एम कन्हैया लाल सहित तमाम जवानों व उनके परिजनों ने मां भगवती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर बटालियन के उप कमांडेंट धनंजय यादव अन्य अधिकारी, जवान, उनके परिजन एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां भगवती की आराधना से शक्ति और आस्था दोनों की प्राप्ति होती है। कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )