सम्राट अशोक पब्लिक स्कूल में चला मिशन शक्ति जागरूकता अभियान



थरवई / मंगलवार को थाना थरवई के मथुरा ऊर्फ पारनडीह स्थित सम्राट अशोक पब्लिक स्कूल में बड़े ही भव्य तरीके से थाना थरवई मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी निधि पटेल व एंटी रोमियो टीम द्वारा विद्यालय में जाकर सभी बालिकाओं / छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश थीम के तहत जागरूकता अभियान चला जिसका उद्देश्य सभी नारी शक्ति को सशक्त बनाना घर से बिना भय के निकल सकें। इस दौरान एस आई निधि पटेल ने उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर उन्हें जागरूक किया और उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर दिए गए हेल्प लाइन नम्बर में जैसे वीमेन हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1076, पुलिस आपात कालीन डायल 112 व साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 आदि पर उन्हें जानकारी दी गई। वही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर टीम में एस आई रिचा वर्मा, दिव्या, जितेंद्र नाथ सिंह व कांस्टेबल गोविन्द आदि टीम में रहे।



  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह