Posts

Showing posts from March 31, 2023

पर्यटन विकास के लेकर समीक्षा बैठक, इन स्थलो को पर्यटन के रूप में किया जायेगा विकसित डीएम का आदेश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में स्थानीय पर्यटन विकास की संभावनाओं से संबंधित निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनपद जौनपुर के कल्याणपुर में डीह बाबा स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश रा0 निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड वाराणसी को निर्देशित किया कि कार्य 10 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में शुरू हो जाए।  उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद जौनपुर के शास्त्री पुल के पास स्थित शिव जी के मंदिर एवं हनुमान जी के मंदिर के पर्यटन का विकास कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो गया है जिस पर मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए गए। शाहीपुल के पास स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, दुर्गा जी मंदिर एवं शिव मंदिर के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि  स्वीकृति कार्य के हिसाब से कार्य का सत्यापन कराए जाएं।  इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा प्रस्तावित कार्यों की वि

पुलिस का दावा पत्रकार पर हमला करने वाले बदमाश हुए गिरफ्तार, गये जेल

Image
जौनपुर। थाना लाइन बाजार की पुलिस ने आज शुक्रवार को दो युवको को एक पिस्टल 32 बोर मय दो खोखा कारतुस व एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा किया वह चौकाने वाला रहा। पुलिस की कहांनी के अनुसार गिरफ्तार दोंनो अभियुक्त जनपद मुख्यालय पर थाना लाइन बाजार क्षेत्र स्थित बालू मंडी के पास पत्रकार के उपर हमला करने वाले निकले है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी मय हमराह के साथ रैभानीपुर अंडर पास से दो युवको को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान सत्यम सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी रामपुर नद्दी थाना मड़ियाहॅू 22 वर्ष,प्रद्युम्न यादव पुत्र बाके लाल यादव निवासी जयराम पुर थाना मड़ियाहूँ के रूप में करते हुए पुलिस ने बताया कि इन्ही दोंनो बदमाशो ने पत्रकार देवेंद्र खरे के उपर हमला किया था। जिसके बाबत थाना लाइन बाजार में मुअसं 104/23 धारा 307, 506,120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो

भजन गायक आशीष पाठक .अमृत.. की दादी मां का हुआ निधन

Image
जौनपुर। रामदयालगंज हरखपूर (कुकुरीहांव) ग्राम निवासी  लोकप्रिय भजन गायक आशीष पाठक अमृत के दादी श्री मती यशोदा पाठक का बुधवार शाम 7 बजे निधन हो गया निधन की खबर सुनते ही श्री पाठक  कई मिनट तक शांत हो गए ..दादी की उम्र लगभग 90 वर्ष थी निधन की खबर वायरल होते ही  शुभ चिन्तको और सगे सम्बन्धियों में शोक छा गया।

भोजपुरी अभिनेत्री की मां मधू दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में धरने पर बैठी

Image
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं।  भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध परिजनों व जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सारनाथ थाने पर धरना दिया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी।  पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था उनको छोड़ दिया है। कमरे

जौनपुर मूल के निवासी आर के विश्वकर्मा बने यूपी पुलिस के डीजीपी

Image
  जौनपुर। जनपद के तहसील मड़ियाहूँ क्षेत्र के निवासी आर के विश्वकर्मा ने प्रदेश पुलिस सेवा में सबसे सर्वोच्च पद हासिल कर लिया है। आज शुक्रवार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया जाएगा। दो माह बाद आरके विश्वकर्मा का रिटायरमेंट है। आरके विश्वकर्मा शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। और कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

जीएसटी के जरिए जानें कैसे बिजली उपभोक्ताओ की जेब काटने की तैयारी में है केन्द्र सरकार

Image
केंद्र सरकार ने बिजली को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार शुरू कर दिया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने यूपी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की है। हालांकि, राज्य ने केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव पर फिलहाल आपत्ति जताई है। ऊर्जा विभाग के अफसरों ने तर्क दिया है कि जीएसटी लगाने से पहले सभी निगमों की स्थिति का मूल्यांकन जरूरी है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 29 मार्च की शाम उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने बिजली बिल पर जीएसटी लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने यूपी के अधिकारियों का मत पूछा और कई विकल्पों पर चर्चा की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय चाहता है कि पहले चरण में वाणिज्यिक और औद्योगिक सेक्टर के विद्युत उपभोक्ताओं को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। इस पर भी राज्यों से राय ली जा रही है। हालांकि कांफ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई है। अफसरों ने तर्क दिया है कि विद्युत निगमों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाए। फिर इस पर बात होगी। जीएसटी लगाने के नफा और नुकसान दोनों का मूल्यांकन करना होगा। ऊ