भोजपुरी अभिनेत्री की मां मधू दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में धरने पर बैठी



भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं। 
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध परिजनों व जनसत्ता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सारनाथ थाने पर धरना दिया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं। तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। समर सिंह का क्या बिगाड़ा था मेरी बेटी ने ? आज अगर उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं खुद को यहीं खत्म करुंगी। 
पुलिस की मिलीभगत से अभी तक आरोपी खुलेआम घूम रहे है। पुलिस ने पूछताछ के लिए जिनको गिरफ्तार किया था उनको छोड़ दिया है। कमरे में जो व्यक्ति 17 मिनट तक था उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। होटल के मैनेजर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। धरना देने वालों में अभिनेत्री की मां मधु दुबे, जनसत्ता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष राजन त्रिपाठी आदि रहे।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर के नायब तहसीलदार अतुल सिंह का UPSC में चयन, डीएम ने किया सम्मानित*

खुटहन में इलेक्ट्रीशियन का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या या आत्महत्या को लेकर चर्चा

ललई यादव हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल