Posts

Showing posts from April 30, 2024

अमेठी रायबरेली से कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, राहुल और प्रियंका पर दांव जानें कौन कहां से लड़ेगा, देखे पत्र

Image
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के वायरल पत्र के अनुसार कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा के लिए चल रहे सस्पेंस को खत्म करते हुए राहुल गांधी को रायबरेली और प्रियंका गांधी बाड्रा को अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वायरल पत्र निम्नवत है। 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन लिए दूसरे दिन समाज विकास क्रान्ति पार्टी के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया नामांकन,17 पर्चे बिके

Image
जौनपुर।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी श्री अशोक सिंह के द्वारा 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु 01 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु एआईएमआईएम के प्रत्याशी मो0 नौशाद ने 01 सेट में, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी फूलचन्द्र बिन्द के द्वारा 02 सेट में, निर्दल प्रत्याशी चन्द्रमणि सी पाण्डेय ने 01 सेट में, समाज विकास क्रान्ति पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह के द्वारा 02 सेट में, राष्ट्रीय साम्यवादी पार्टी के प्रत्याशी गोविन्द लाल पटेल के द्वारा 02 सेट में, भारतीय समता समाजपार्टी के प्रत्याशी के प्रत्याशी संजीव कुमार प्रजापति के द्वारा 01 सेट में, सुहेलदेव पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार सिंह के द्वारा 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी कृपाशंकर सी पाण्डेय के द्वारा 01 सेट, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर आफ इन्डिया कम्युनिस्ट के प्रत्याशी राम प्यारे ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी अमित कुमार सिंह ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी हरिशचन्द्र शुक्ला ने 01 सेट में, निर्दल प्रत्याशी शिवम कुमार ने 01 स

लगातार गर्म हो रहा है उत्तर प्रदेश जानिए कितने डिग्री सेल्सियस रोज बढ़ रहा है तापमान

Image
यूपी लगातार गर्म हो रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 0.27 डिग्री सेल्सियस प्रति शताब्दी की दर से बढ़ रहा है। बीते 100 सालों में मौसम विभाग द्वारा किए गए अध्ययन से ये सच सामने आया है। लू के दिनों की बढ़ती संख्या, पारे में उतार-चढ़ाव पर लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक लगातार नजर रखे हुए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि अध्ययन के अनुसार 1901 से 2022 के बीच उत्तर प्रदेश में औसत तापमान में 0.13 डिग्री सेल्सियस प्रति शताब्दी की दर से उत्तरोत्तर वृद्घि दर्ज हो रही है। जबकि अधिकतम तापमान दोगुनी दर 0.27 डिग्री सेल्सियस की दर से बढ़ा है। राहत बस इतनी है कि न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं है। इसमें 0.01 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इसके अलावा वर्षा में भी गिरावट हो रही है। यद्यपि वार्षिक एवं मानसूनी बरसात में 20वीं सदी में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन सामान्य बरसात की बात करें तो 2000 से इसमें गिरावट का ट्रेंड रहा है। 1961 से 1990 के बीच बरसात के मुख्य महीनों (जुलाई से अगस्त) के दौरान जहां औसतन 300 मिमी बारिश हुई है, वहीं 1990 से 20

पति बना हैवान मामूली विवाद के चलते कर दिया पत्नी की हत्या, अब सलाखों के पीछे पहुंच गया

Image
जौनपुर। जिले के थाना मीरगंज स्थित अगहुआ गांव में एक पति पत्नी से विवाद के बाद हैवान बन गया और मट्ठा मथ रही पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। अब हत्यारे पति को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बतादे मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव अन्य भाइयों से अलग होकर एक कमरा बनाकर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी गीता (45) रहती थी। उसके दो बच्चों की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। सोमवार की सुबह पांच बजे गीता मट्ठा मथ रही थी।  इसी दौरान किसी बात को लेकर राजेंद्र का पत्नी से झगड़ा हो गया। अचानक उसने पास में रखी ईंट से पत्नी पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही गीता को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पर हमला करने के बाद राजेंद्र फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था।