*कैश वैन ट्रक की टक्कर से पलटी, रूपया सुरक्षित,*
*जौनपुर।* बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर फोरलेन पर सोमवार दोपहर एक बडा हादसा हुआ। रुपयों से भरी एक कैश वैन अज्ञात ट्रक की टक्कर से सडक पर पलट गई। गनीमत की बात यह रही कि कैश वैन में सवार चालक सहित सभी सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से यूपी 32 त्छ 0168 नंबर की यह कैश वैन सेंट्रल बैंक की सुईथाकला शाखा के लिए नकदी लेकर जा रही थी। वैन को चालक अमित कुमार सिंह चला रहे थे। सरोखनपुर फोरलेन पर पहुंचते ही पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने कैश वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कैश वैन को कब्जे में लिया और उसे थाने भिजवाया। पुलिस ...