केराकत में धर्मांतरण के आरोप में चार गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य बरामद



जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना केराकत में दर्ज मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई।
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अजय कुमार के तरियारी स्थित आवास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजय कुमार निवासी तरियारी, राजबली निवासी बलईपुर (केराकत), दिवाकर निवासी बरौना (बरदह, आजमगढ़) तथा अवधेश निवासी मैरांद खान (गौराबादशाहपुर, जौनपुर) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री भी बरामद की है, जिसमें एक प्रचार पोस्टर, 26 पवित्र बाइबिल, दो वास्तविक संग्रह, छह धार्मिक ग्रंथ (भजन संहिता, नीति वचन), एक नया विधान तथा अन्य स्रोत ग्रंथ शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से आगे की प्रक्रिया प्रचलित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक द्वारिकानाथ यादव, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह सहित केराकत थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम