Posts

Showing posts from March 17, 2026

मनबढ़ों के चाकू हमले में पिता-पुत्र घायल, पिता वाराणसी रेफर

Image
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलों गांव में सोमवार शाम दो मनबढ़ युवकों द्वारा किए गए चाकू के हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि पुत्र का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमलों गांव निवासी हृदय नारायण (लगभग 50 वर्ष) अपने पुत्र आदर्श कुमार (लगभग 18 वर्ष) के साथ सोमवार शाम करीब 7 बजे बाजार से बाइक द्वारा घर लौटे थे। जैसे ही दोनों घर के पास पहुंचे, वहां जनरल स्टोर के बगल में सब्जी बेचने वाले दो मनबढ़ युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हृदय नारायण की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भंडारी पुलिस चौकी प...