Posts

Showing posts from July 29, 2025

*यूपी में IAS अफसरों की तबादला एक्सप्रेस में कई चढ़े कई उतरे।*

Image
*कई ज़िलों के DM बदले ,अयोध्या के कमिश्नर बदले* यूपी में 23 IAS अधिकारियों का तबादला।   मनीष वर्मा डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम DM नोएडा, दीपक मीणा डीएम गोरखपुर, राकेश कुमार कमिश्नर अयोध्या, गौरव दयाल सचिव गृह विभाग, अमृत त्रिपाठी, सचिव उच्च शिक्षा, नेहा शर्मा प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन, प्रियंका निरंजन डीएम गोंडा। रवींद्र कुमार मंदर डीएम गाजियाबाद। PM अवॉर्ड पाने वाली मोनिका रानी विशेष सचिव बेसिक शिक्षा बना दी गई। मिनिस्टी को गन्ना आयुक्त बनाया गया।  भुस रेड्डी के लड़के के चक्कर में नप गए पीके उपाध्याय, समाज कल्याण में भेजे गए। विमल दुबे की लॉटरी लगी कमिश्नर झांसी के साथ BIDA सीईओ का भी चार्ज।  सारिका मोहन की बेसिक शिक्षा से जान छूटी, अब वित्त विभाग में सचिव। मिनिस्टी वित्त के जाल से निकलने में कामयाब किसी तरह गन्ना विभाग में लैंडिंग हुई। अक्षय त्रिपाठी का जिला कायम अब बहराइच के जिलाधिकारी। आलोक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी अब राज्य संपत्ति अधिकारी बनाए गए।FTR.NEWS  पवन गंगवार को मिर्जापुर का इनाम मिला, डीएम बनाए गए

जौनपुर जिले के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए अधिक्षक बनाए गए डॉ. अरविंद कुमार पांडेय

Image
जौनपुर। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में नए अधीक्षक की हुई तैनाती। शासन के निर्देश पर डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने सोमवार को बतौर अधीक्षक पदभार ग्रहण किया। इससे पहले सीएचसी बदलापुर के क्षेत्र के चाहते और लोकप्रिय अधीक्षक डॉ. संजय दुबे प्रशिक्षण हेतु अवकाश पर गए हुए थे, जिसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने अंतरिम व्यवस्था के तहत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव को कार्यवाहक अधीक्षक नियुक्त किया था। लेकिन अब शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. अरविंद कुमार पांडे को स्थाई रूप से अधीक्षक नियुक्त किया गया। नए अधीक्षक की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार की उम्मीद है। CHC बदलापुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराने के लिए डॉ. पांडे के अनुभव और नेतृत्व को अहम माना जा रहा है, ब्यवहार और स्वभाव लोगों में बहुत अच्छा देखा जाता है लोग इन्हें अच्छे स्वभाव के चलते काफी पसंद करते देखा जाता है।