Posts

Showing posts from October 13, 2025

बिजली विभाग की टीम पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार |

Image
खुटहन। लोनिया पट्टी गांव में आधी रात को बिजली के मेन लाइन का तार जोड़ते समय विद्युत विभाग की टीम पर लाठी डंडा से हमला कर उन्हें घायल कर देने के आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को बिशुनपुर चौराहे के लक्ष्मीशंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। पिलकिछा पावर हाउस पर तैनात जेई श्याम अवध यादव ने गत 27 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उपकेंद्र पर आपूर्ति ठप हो जाने पर चार अन्य लाइन मैनो की टीम के साथ फाल्ट खोज रहे थे। आरोप था कि उनकी टीम रात लगभग साढ़े बारह बजे लोनिया पट्टी गांव के एक खेत में लगे खंभे से टूटे कनेक्शन को जोड़वा रही थी। तभी लगभग पचास की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी डंडा से पूरी टीम पर हमला कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि परिचय बताने के बाद भी हमलावर नहीं मान रहे थे। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर उनकी जान बची। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद के अलावा 40 से 50अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, 7सीलए ऐक्ट, सरकारी काम में बांधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर ल...

69 वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन संपन्न

Image
थरवई / सोरांव तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता भव्य उद्घाटन समारोह श्रीमती जानकी देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज माधवनगर बिगहिया के तत्वावधान में बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृपा राम मिश्र अध्यक्ष प्रबन्ध समिति, बी.बी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल एण्ड कॉलेज द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राजकुमार सचिव  मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा समिति, प्रयागराज मण्डल, वेद प्रकाश मिश्र प्रधानाचार्य पं. हनुमत दत्त त्रिपाठी इण्टर कॉलेज, अमर सिंह पटेल प्रधानाचार्य  आर.डी. कान्वेंट इण्टर कॉलेज, राजेश सरोज सचिव  तहसील क्रीड़ा समिति, धर्मेन्द्र गोपाल सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बेनी माधव सिंह पी.जी. कॉलेज तथा विष्णुदेव सिंह विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज अलंकरण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सादर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सोरांव तहसील...

देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के कार्तिक यादव 23सीके नायडू में हुआ सिलेक्शन

Image
फाफामऊ / उत्तर प्रदेश टी 20 के मैचों में अपनी रचनात्मक गेंदबाजी से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में राज करने वाले खिलाड़ी कार्तिक यादव का निवास स्थान शांतिपूरम पिता सुरेश सिंह यादव माता सरिता यादव का नाम रोशन करते रविवार को एक और उपलब्धि हासिल करते हुए कार्तिक यादव इसके पहले फतेहपुर हॉस्टल 2018 अंडर-19 बीनूमांकड ट्रॉफी 2022 23 और अंदर-19 कूंच बिहार ट्रॉफी 2022 23 सैयद मुश्ताक अली कप 2023 एयर इंडिया 2024 एफसीआई 2025 नेट बॉलर इंडिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग पहले वर्ष 2023 कानपुर सुपरस्टार 2024 नोएडा किंग 2025 काशी रूद्राक्ष जैसे उपलब्धियां प्राप्त करने के बाद एक बार फिर  23 सीके नायडू ट्रॉफी 2025 26 में सिलेक्शन हुआ यह जानकारी देव स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के कोच रामचंद्र प्रजापति दी।   कृष्णा मोहन मौर्या  ( सच खबरें )

नंबर एक की दौड़ में सोरांव का उभरता विद्यालय

Image
सोरांव / सोमावर को प्राथमिक विद्यालय इस्माइलगंज सेकेंड में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सोरांव सुमन मिश्रा, डायट मेंटर रिचा राय एवं  ए आर पी गण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। बच्चो को हाउस बैच तथा सैशे पहनाया गया। विद्यालय के नवनिर्मित हेड बॉय व हेड गर्ल को बैच प्रदान किया गया। बच्चों ने मार्च पास्ट करके अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। नृत्य प्रस्तुति के साथ ही वेजिटेबल्स तथा फ्रूटस रैंप वॉक बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। बेस्ट यूनिफॉर्म, बेस्ट उपस्थिति, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, राखी मेकिंग प्रतियोगिता, कैलिग्राफी प्रतियोगिता, हिंदी कविता, इंग्लिश कविता आदि सभी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। अतिथिगण द्वारा टी एल म प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अंत में विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का पॉवर पॉइंट प्रेसेंटेशन प्रस्तुत करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 रन फॉर एंपावरमेंट के तहत बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

Image
शिक्षा के साथ साथ खेल में भी बढ़ रही हैं बेटियां : निधि पटेल  थरवई / मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जहाँ बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा वहीं मिशन शक्ति द्वारा जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बेटियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा वहीं उन्हें लाभ को कैसे पाएं उनके बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है साथ ही उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत कैसे कैसे उन्हें सशक्त बनाना है उन्हें जागरूक किया जा रहा एवं महिला हेल्प लाइन के बारे में बताया जा रहा। उसी क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में सहायक पुलिस थरवई चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना थरवई मिशन शक्ति टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम स्कूल थरवई में रन फॉर एंपावरमेंट के तहत दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बालिकाओं ने खेल में 100 मीटर, 200 मीटर में प्रतिभाग कर अपना दमख़म दिखाया। इस मौके पर मिशन शक्ति टीम केंद्र प्रभारी निधि ...

मेला देखने गए युवक की हत्या, शव बसुही नदी से बरामद — तीन दोस्त हिरासत में, दो नाबालिग

Image
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी युवक की हत्या कर शव को बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें दो नाबालिग बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वाजिदपुर गांव निवासी शुभम (20 वर्ष) पुत्र बघेलु गौतम शनिवार की शाम अपने तीन दोस्तों रणजीत, शुभम और लकी के साथ मेला देखने रामपुर बाजार गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो उसके साथियों ने उसकी मां शांति देवी को बताया कि मेला में शुभम कहीं गायब हो गया है। परिजन पूरी रात तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह शांति देवी ने थाना रामपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को घटना की जानकारी दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने तीनों नामजद युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि उन्होंने शुभम की चाकू से हत्या कर शव को बोरे में भरकर मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित बसुही नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताय...

डीएम कार्यालय के सामने व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

Image
  अस्पताल पर नाबालिगों का अवैध गर्भपात कराने का आरोप, जांच शुरू जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतासराय क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी जंग बहादुर राठौर नामक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय के सामने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई और उनकी जान बच गई। सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी राठौर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसने  रसूलाबाद स्थित प्रेमा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में नाबालिग बच्चियों का अवैध गर्भपात कराया जाता है। इस अमानवीय कृत्य का विरोध करने पर अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। राठौर का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित होकर उन्होंने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।...

राष्ट्रीय स्तर पर चमके जनपद के एथलीट

Image
   वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में सभाजीत बने विजेता -  वीर नर्मद विश्वविद्यालय गुजरात में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में अजीत और डिस्कस थ्रो में जिलजीत ने हासिल किया गोल्ड जौनपुर।  दिल्ली और सूरत गुजरात में संपन्न अलग अलग  एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जनपद के तीन सीनियर एथलीटों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है।  जनपद के मछलीशहर विकास खंड के डभिया ग्राम निवासी सीनियर मैराथन धावक सभाजीत यादव ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2025 में ओपन कटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।   सभाजीत के दो पुत्र रोहित यादव और रोहन यादव देश के अग्रणी जेवलिन थ्रोअर हैं। उधर सूरत स्थित वीर नर्मद साउथ गुजरात विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स चैंपियनशिप में बरसठी विकास खंड के अजित यादव ने लॉन्ग जंप में गोल्ड तथा हाई जंप और ट्रिपल जंप स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। मछली शहर के वारी गांव निवासी एथलीट जिलाजीत यादव ने इसी प्...

जब देश को आवश्यकता पड़ी, तब—तब संघ देश के लिये आगे आया: प्रेम प्रकाश

Image
  स्वयंसेवकों ने सुजानगंज में किया पथ संचलन सुजानगंज, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सुजानगंज मण्डल का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम जेपी इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश तथा खण्ड संघचालक श्याम शंकर ने शस्त्र—पूजन कराया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह विभाग प्रचारक प्रेम प्रकाश ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संघ के सौ वर्षों के इतिहास पर विस्तृत चर्चा किया। साथ ही बताया कि देश को जब—जब आवश्यकता पड़ी है, तब—तब संघ के स्वयंसेवक देश की मदद तथा देशवासियों की सेवा के लिये आगे आये हैं। तत्पश्चात पूर्ण गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवकों ने सुजानगंज बाजार में पथ संचलन किया जिनका लोगों ने जगह—जगह पुष्पवर्षा करके जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख तरुण चौबे ने किया। इस अवसर पर विभाग उपाध्यक्ष सेवा भारती डा. विनय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विहिप दिनेश मिश्र, राम प्रकाश, संगम जी, सौरभ जी, योगेश जी, आदित्य जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का 40वां पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Image
महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय: राकेश श्रीवास्तव   मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव हर अच्छे आयोजनों में महिलाओं को आगे अवश्य आना चाहिये: प्रीति गुप्ता धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति होनी चाहिये: डा. विकास यादव जौनपुर। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की। मनुष्य जीवन में इन दोनों की अति आवश्यकता है लेकिन सनातन धर्म के अनुसार बिना गणेश जी के सब कुछ अधूरा माना जाता है। उक्त बातें हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. आलोक यादव ने श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) के 40वें पुरस्कार वितरण एवं नवचयनित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। नगर के मियांपुर में स्थित एक लॉन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुये राकेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष/प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कहा कि महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय रहता है। यही कारण है कि इस महासमिति ने जौनपुर में एक अलग लकीर खींच दी है। इसके पहले डा. आलोक यादव, राकेश श्रीवास्तव के अलावा विशिष्ट अतिथि प्री...

1 से 3 नवम्बर तक भव्य रूप में मनाया जाएगा बदलापुर महोत्सव — विधायक रमेश चंद्र मिश्र

Image
जौनपुर।  जिलाधिकारी  डॉ. दिनेश चंद्र  की अध्यक्षता तथा  विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र  की गरिमामयी उपस्थिति में  इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर  में आगामी  बदलापुर महोत्सव  को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि  1, 2 और 3 नवम्बर 2025  को  सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज परिसर में बदलापुर महोत्सव  का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। बैठक में विधायक ने बताया कि महोत्सव के दौरान  कृषि, पशुपालन, उद्यान, बेसिक शिक्षा, पंचायत राज सहित अन्य विभागों  द्वारा  स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी  दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों का  रजिस्ट्रेशन  भी सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को  स्वास्थ्य शिविर  लगाने, लोगों की  जांच और दवा उपलब्ध कराने , वहीं  जिला समाज कल्याण अधिकारी  को  सामूहिक विवाह योजना  के तहत सभी जोड़ों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सा...

सरायख्वाजा पुलिस ने नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Image
जौनपुर।  थाना  सरायख्वाजा पुलिस टीम  ने तत्परता दिखाते हुए  नाबालिक बच्ची के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी  को  सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर  गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार,  12 अक्टूबर 2025  को पीड़िता की मां ने थाना सरायख्वाजा में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री, जो  कक्षा 9 की छात्रा  है,  पास के गांव में मेला देखने गई थी । उसी दौरान  रिश्तेदार रोहित यादव उर्फ डैन्जर पुत्र राधेश्याम यादव निवासी भटेवरा थाना सरायख्वाजा  ने उसे बहला-फुसलाकर जौनपुर स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी बच्ची को  मछलीशहर  छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने  मु.अ.सं. 608/2025 ,  धारा 64(1), 87, 351(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए  13 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 8:45 बजे  आरोपी  रोहित यादव उर्फ डैन्जर  को  छबिलेपुर  से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ...

समाधान दिवस में पहुंचीं एसडीएम, तीन राजस्व मामलों का हुआ निस्तारण

Image
थरवई (प्रयागराज)। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद एवं एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह संयुक्त रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम जूही प्रसाद ने राजस्व से संबंधित आए तीन मामलों का मौके पर ही अपने पर्यवेक्षण में निस्तारण कराया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसीपी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए फरियादी उमाशंकर तिवारी डाल तिवारी का पूरा के प्रकरण में तत्काल पुलिस टीम उप निरीक्षक अमित कुमार यादव एवं अन्य को मौके पर भेजा और फरियादियों के मामले में पुलिस और राजस्व कर्मियों को  निष्पक्ष कार्रवाई   गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध जनता को न्याय दिलाने का काम करें इस दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय, कानूनगो, लेखपाल सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, 240 विद्यार्थियों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र

Image
जौनपुर । शहर के हिंदी भवन में आज मॉइनारिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट 2025 की परीक्षा में 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले कुल 240 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल,प्रशस्ति पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम में डॉक्टर रागनी सोनकर विधायक  मछलीशहर बतौर मुख्य अतिथि एवं डॉ ए ए जाफरी सी एम एस मेडिकल कॉलेज व कमाल फ़ारूकी प्रतिनिधि चेयरमैन मड़ीयाहूँ डॉ नोमान खान व सरदार गुरमीत सिंह व शशांक सिंह रानू पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गा पूजा महा समिति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।अध्यक्षता हफ़ीज़ शाह अध्यक्ष माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी ने की। सम्मान समारोह की शुरुआत क़ुरआन ए पाक से हाफ़िज़ अफसार अय्यूब ने किया उसके बाद एक छोटी बच्ची ने देश भक्ति गीत से महफ़िल को मनमुग्ध कर दी। मुख्य अतिथि रागनी सोनकर ने कहा कि जौनपुर शिक्षा का केंद्र रहा है जिस आधार पर इसको शीराज़ ए हिन्द की ख्याती प्राप्त है छात्रों को निरंतर अपने टारगेट पर फ़ोकस करके प्रयास करते रहना चाहिए मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है।सभी बच्चे जो...

*डॉ राममनोहर लोहिया ने विश्व नागरिकता का सपना देखा था :- राकेश मौर्य*

Image
*जौनपुर -समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी जौनपुर ने सदर चुंगी स्थित जिला कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि मनाते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया।  जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित कर उनके विचारों पर ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने चर्चा कराई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि, समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो। उन्होंने सदा ही विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। वह मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। आज उनके विचारों पर चलकर ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के हक अधिकार की बात कर रहे हैं। हम सभी को 2027 में पीडीए सरकार बनाकर डॉ राम मनोहर...