मिशन शक्ति फेज 5.0 रन फॉर एंपावरमेंट के तहत बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
शिक्षा के साथ साथ खेल में भी बढ़ रही हैं बेटियां : निधि पटेल
थरवई / मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जहाँ बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा वहीं मिशन शक्ति द्वारा जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बेटियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा वहीं उन्हें लाभ को कैसे पाएं उनके बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है साथ ही उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत कैसे कैसे उन्हें सशक्त बनाना है उन्हें जागरूक किया जा रहा एवं महिला हेल्प लाइन के बारे में बताया जा रहा। उसी क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देशन में सहायक पुलिस थरवई चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर थरवई संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना थरवई मिशन शक्ति टीम द्वारा स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम स्कूल थरवई में रन फॉर एंपावरमेंट के तहत दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बालिकाओं ने खेल में 100 मीटर, 200 मीटर में प्रतिभाग कर अपना दमख़म दिखाया। इस मौके पर मिशन शक्ति टीम केंद्र प्रभारी निधि पटेल द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने बाली बालिकाओं को प्रोत्साहन पुरस्कार के साथ उनका हौसला बढ़ाया। निधि पटेल ने बताया की बच्चों के हौसले बढ़ाने से स्किल डेवलपमेंट में काफी विकास होता है और वे बच्चे शिक्षा हो या खेल जगत हर क्षेत्र में बेटियों के कड़ी मेहनत व लगन से ही आज बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रही हैं परचम। जिसमें मिशन शक्ति जागरूकता के कार्यक्रम में रन फॉर एंपावरमेंट द्वारा बालिकाओं को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर उनके हौसले बढ़ाये जा रहे। वीमेन हेल्प लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए 1930 नंबर को बताया एवं जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने की बात कही। इस दौरान टीम में मौजूद रहीं एस आई रिचा वर्मा, अर्जुन सिंह, इमरान आदि टीम में मौजूद रहे।
प्रथम स्थान- प्रार्थना साहू पुत्री दुर्गेश कुमार साहू क्लास 6 th
द्वितीय स्थान - नीशू गुप्ता पुत्री श्याम लाल गुप्ता क्लास 7th
तृतीय स्थान - रिया पाल पुत्री लाल चंद्र पाल क्लास 6th
100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग
प्रथम स्थान - अंशू मौर्या पुत्री धर्मेश मौर्या क्लास 8th
द्वितीय स्थान - श्रद्धा प्रजापति पुत्री राम कैलाश प्रजापति 9 बी
तृतीय स्थान - प्राची पाल पुत्री राजेश पाल क्लास 8th
200 मीटर दौड़ में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं
प्रथम स्थान - दुर्गा कुमारी पुत्री रमेश कुमार क्लास - 9अ
द्वितीय स्थान - अक्षरा पाण्डेय पुत्री कृष्ण कुमार पाण्डेय क्लास 9 बी
तृतीय स्थान - तमन्ना यादव पुत्री जगत यादव 12th
कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )
Comments
Post a Comment