आखिर देवर ने अपने भाभी का गला रेतकर हत्या कर ही दिया, जानें कारण, पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी, हत्यारा फरार
मकान के विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। चीख सुनकर जब मुहल्ले वाले पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चुनार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी होने पर मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचकर मकान के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मौके पर जांच करने पहुंचे एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मिली खबर के अनुसार जनपद मिर्जापुर स्थित चुनार क्षेत्र निवासी चांद हाशमी तीन भाई है। मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। उसका सबसे छोटा भाई फिरोज परिवार के साथ मुंबई रहता है। दूसरे नंबर का भाई जावेद पैतृक मकान के एक हिस्से में रहता था। दूसरे हिस्से में चांद की पत्नी रोजी (40) रहती थी। जिस मकान में रोजी रहती थी। जावेद उस पर कब्जा करना चाहता था। इसे लेकर कई बार विवाद किया था। वर्ष के अन्तिम दिन रविवार की सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रोजी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस जावेद को जमुई पुलिस बुथ ले गई। आरो...