पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी हुए बीमार आईसीयू में भर्ती



जौनपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी फेफड़े में इंफेक्शन के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही जिले में उनके शुभ चिंतकों ने प्रार्थना व दुआ कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि सिराज मेंहदी डॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक व शिया ट्रस्टी कमेटी के अध्यक्ष हैं। परिजनों ने बताया कि उनके फेफड़े में इंफेक्शन हो गया था जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे और तबियत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती डॉक्टर उनके बेहतर उपचार के लिए जुटे हुए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई