Posts

Showing posts from February 19, 2026

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Image
जौनपुर। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर ने वृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने किया। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा बहाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस पर पुलिस कार्रवाई योगी सरकार की दमनात्मक नीति को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार विरोध की आवाज से डर रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। धरने में प्रदेश सचिव सत्यबीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, इरशाद खान, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन सिंहा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Image
जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रहने वाले वीरेंद्र प्रताप अस्थाना की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मूल रूप से बदलापुर निवासी वीरेंद्र प्रताप अस्थाना उम्र 75 वर्ष ,वर्तमान में नगर के हुसैनाबाद मोहल्ले में रह रहे थे। बुधवार की शाम करीब सात बजे वे किसी कार्य से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर पेट्रोल पंप के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रात में वाराणसी पहुंचे, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं और घटना को...

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन 7165 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Image
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 206 केन्द्रों पर हुई परीक्षा सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इण्टर के बच्चों की हुई परीक्षा जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले ही दिन बुधवार को 7 हजार 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 206 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा थी। जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 76 हजार 848 छात्र—छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 73 हजार 154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन हजार 694 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटर के छात्रों का हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 33 हजार 745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 32 हजार 184 उपस्थित पाए गए। शेष एक हजार 561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सामान्य हिन्दी विषय के लिए 41 हजार 244 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 39 हजार 334 उपस्थित रहे। शेष एक हजार 910 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। कंट्रोल रूम प्रभ...