लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर ने वृहस्पतिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मनरेगा बहाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस पर पुलिस कार्रवाई योगी सरकार की दमनात्मक नीति को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है।

शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार विरोध की आवाज से डर रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है।

धरने में प्रदेश सचिव सत्यबीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, इरशाद खान, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन सिंहा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार