Posts

Showing posts from June 3, 2026

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

Image
छापेमारी में दो कुंतल दोहरा बरामद, खाद्य सुरक्षा विभाग को भेजा गया नमूना जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से दोहरा (तंबाकू उत्पाद) के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो कुंतल अवैध दोहरा बरामद किया है। बरामद माल का नमूना जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को भेज दिया गया है।  अपर पुलिस अधीक्षक नगर नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि  अपराध एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शकरमंडी मोहल्ले में एक बर्तन के दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध दोहरा का निर्माण और बिक्री कर रहे दो सगे भाइयों पवन साहू और विवेक साहू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी मस्जिद के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से लगभग दो कुंतल अवैध दोहरा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद दोहरा का निर्माण बि...

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

Image
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिलों के प्रभारी मंत्रियों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में सुल्तानपुर जनपद से प्रभारी मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब गिरीश चंद्र यादव को सुल्तानपुर का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, नए प्रभारी मंत्री के रूप में गिरीश चंद्र यादव जिले में सरकारी योजनाओं की निगरानी, अधिकारियों के साथ समन्वय और जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देंगे।इस बदलाव के बाद सुल्तानपुर की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों में नई हलचल तेज होने की संभावना है।

डीएम ने निर्माणधीन जेल का किया निरीक्षण, एक माह के भीतर दीवार का काम करे पूरा

Image
जौनपुर : जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यो की गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि श्रमिकों की संख्या, आवश्यक मशीनों और सामग्रियों की उपलब्धता बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जिससे निर्धारित समयावधि के भीतर कार्य पूर्ण कराया जा सके।   उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को इस प्रकार बनाया जाए कि वर्षा के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने तथा मिट्टी को समतल कर उसे बगीचे के रूप में विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।    जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्यो को एक माह के भीतर पूर्ण करें तथा ओवरहेड टैंक ...