Posts

Showing posts from October 15, 2023

सीएम योगी का शख्त आदेश अब प्रदेश के सभी डीएम को इन महिलाओ से करना होगा सीधी बात,जानिए किस तरह का होगा इवेंट

Image
उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सीएम योगी ने मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और अभियान के तहत एक मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाने का निर्देश दिया है, जिसमें हर जिले के जिलाधिकारी हिंसा से पीड़ित महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।  सीएम ने बताया कि ‘हक की बात, जिलाधिकारी के साथ’ नाम से मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के डीएम हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। शक्ति कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का ओरिएंटेशन भी होगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों से संबंधित योजनाओं को और गति देने के लिए महाअभियान शुरू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग इस दौरान कई मेगा इवेंट आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। मिशन शक्ति के चौथे चरण में 16 से 22 अक्टूबर तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन होगा। 14 से 20 नवंबर तक महिला एवं बाल अधिकारों पर विभिन्न गतिविधियां जैसे नुक्क

जानिए आखिर कहां पर रामलीला मंचन के दौरान मंच से अश्लील डांस परोसा गया,दर्ज हो गई एफआईआर

Image
नवरात्र के मद्देनजर इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक रामलीला का मंचन हो रहा है। आस्था और विश्वास के इस मंच से आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ बटोरने को लेकर आयोजन समिति हर साल कुछ न कुछ उल्टे सीधे कार्यक्रम आयोजित करा देते है। ऐसा ही कुछ शनिवार की रात जहानागंज थाना के मुस्तफाबाद गांव में आयोजित रामलीला के मंच पर हुआ। यूपी के आजमगढ़ जिले में रामलीला के मंच से अश्लीलता परोसने का एक मामला सामने आया है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए बने मंच पर महिला कलाकारों ने जमकर ठुमके लगाए  और वहां मौजूद लोग बगले झांकते रहे। दर्शकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायत के बाद जहानागंज थाने की पुलिस ने रामलीला आयोजन समिति पर मुकदमा दर्ज किया है।  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला शुरू होने के पूर्व ही मंच पर अश्लील गानों पर महिला कलाकारों ने अश्लील नृत्य किया। दर्शक वर्ग में काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहे। भीड़ बटोरने की कवायद के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका किसी ने वीडिय

पुलिस अपराध रोकने के लिए बदमाशो के पैर में मार रही है गोली तो बदमाश भी पीछे नहीं लगातार तड़का रहे है गोलियां

Image
जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर की पुलिस अपराधियों में दहशत कायम करने के लिए हर तरह का नैतिक अनैतिक अभियान चला रही है यहां तक कि पैर में गोली तक मार रही है लेकिन अपराधी है कि पुलिस के किसी भी खौफनाक कदम से भयभीत होने के बजाय अपराधिक घटनाओ को बदलापुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से अंजाम दे रहे है। 14/15 अक्टूबर की अर्ध रात को बदलापुर पुलिस एक बदमाश को पैर में गोली मारनें का दावा करते हुए अपनी पीठ थपथपा रही है तो दूसरी ओर थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बदमाश एक युवक को गोली मारकर फरार हो गये है। आखिर पुलिस कैसे अपराध रोक रही है उसका क्या खेल है यह इलाके के लोगो में चर्चा का बिषय बना हुआ है। यहां बता दे कि पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के जरिए पूरे घटनाक्रम की जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार थाना बदलापुर, सुजानगंज एवं सिंगरामऊ थाने के प्रभारी गण पुलिस बल के साथ आपस में अपराधिक घटनाओ के रोकथाम के लिए आधी रात को कार्य योजना बना रहे थे। कहां योजना बन रही थी इसका जिक्र विज्ञप्ति में नहीं है बस बना रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि एन एच 56 हाईवे पर बड़ी घटना (अपराध) करने की फिराक में

ऐतिहासिकता समेंटे जनपद के उत्तरायण में स्थापित बादशाही पोखरे का जानें क्या है इतिहास

Image
जौनपुर।उत्तर प्रदेश का जनपद जौनपुर एक ऐसा जिला है जो तमाम इतिहासो के साथ ऐतिहासिक धरोहरो को अपने में समेटे हुए है। जौनपुर के हर कोने में एक इतिहास छुपा है जो ना केवल सामाजिक संप्रभुता एवं अंखडता का प्रतिक है बल्कि संस्कृति का जीवंत उदाहरण भी है।प्रदेश में कई ऐसी ऐतिहासिक चीजें उपलब्ध है जो गौरवमयी इतिहास को प्रदर्शित करती है। भारत का प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट संस्कृति और जीवंत परंपराओं, जनजातियों, भाषाओं और ऐतिहासिक अतीत के साथ अनेकों तारों में ध्रुव तारें के समान चमकता हुआ दिखाई देता है। भारत के हर राज्य का अपना ही अतीत और अपना ही इतिहास है जो उसे अपने आप में बहुत खास बनाता है। जहां आदि काल से लेकर मध्य काल एवं वर्तमान काल तक के साक्ष्य मौजूद हैं। जनपद के उत्तरांचल में ऐसा ही एक प्राचीन साक्ष्य जो लगभग विलुप्त होने के कगार पर था सामने आया है जिसे बादशाही पोखरा व तालाब के नाम से जाना जाता है, स्थानीय लोग इसी दोनों नाम से संबोधित करते हैं। बता दें कि यह बादशाही पोखरा जौनपुर जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में खेतासराय थाना क्षेत्र के मानेछा गांव में स्थित है जन

जौनपुर के थाना बदलापुर क्षेत्र में फिर गरजी बदमाशो की गोलियां, युवक गम्भीर रूप से घायल

Image
जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र में 14 अक्टूबर 23 की देर रात को फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा थाना क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने लखनऊ से लौट रहे युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घायल इसी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी विकास कुमार यादव 24 वर्ष पुत्र सभाजीत यादव है। वह सुबह अपने निजी काम से लखनऊ गया हुआ था। रात में शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौटा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। मिली खबर के अनुसार घर जा रहे विकास यादव उपरोक्त का बदमाशों ने भी बाइक से पीछा किया और जैसे ही सरोखनपुर एन एच हाईवे के पास पहुंचा था कि बदमाशो ने विकास को लक्ष्य कर तीन फायर झोंक दिया। दो गोली तो मोटरसाइकिल के पिछले हिस्से में लगी लेकिन एक गोली विकास के बाएं पैर में  लगी। गोली लगने के बाद वह घबराकर अपनी बाइक लेकर खाई में गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और परिजनों और