Posts

Showing posts from March 12, 2026

कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की छापेमारी, 60 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Image
जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापे के दौरान एक गोदाम से करीब 60 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले। टीम ने मौके से तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। सभी सिलेंडरों को जब्त कर सील कर दिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से गोदाम में भिजवा दिया गया। छापेमारी की कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में काफी हलचल देखी गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मैरिज हॉल से फेंके जा रहे सड़े भोजन से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

Image
जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर के पास संचालित एक मैरिज हॉल के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मैरिज हॉल संचालक द्वारा शादी समारोह के बाद बचा हुआ खाना और सब्जियां मंदिर के बगल में ही फेंक दी जाती हैं, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन सड़े भोजन की बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों का भी वहां रहना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार मैरिज हॉल संचालक से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मानकों के ही मैरिज हॉल का संचालन किया जा रहा है। न तो वहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़े भोजन से उठ रही दुर्गंध के क...