कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की छापेमारी, 60 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जौनपुर जफराबाद क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में जिलापूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से रखे गए घरेलू गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापे के दौरान एक गोदाम से करीब 60 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर उनकी बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक गोदाम में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे मिले।
टीम ने मौके से तीन अलग-अलग कंपनियों के करीब 60 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। सभी सिलेंडरों को जब्त कर सील कर दिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से गोदाम में भिजवा दिया गया।
छापेमारी की कार्रवाई से बाजार के व्यापारियों में काफी हलचल देखी गई। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है और संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया