मैरिज हॉल से फेंके जा रहे सड़े भोजन से फैली दुर्गंध, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के केशवपुर गांव स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर के पास संचालित एक मैरिज हॉल के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मैरिज हॉल संचालक द्वारा शादी समारोह के बाद बचा हुआ खाना और सब्जियां मंदिर के बगल में ही फेंक दी जाती हैं, जिससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन सड़े भोजन की बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों का भी वहां रहना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार मैरिज हॉल संचालक से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना मानकों के ही मैरिज हॉल का संचालन किया जा रहा है। न तो वहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था है और न ही कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की गई है।

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़े भोजन से उठ रही दुर्गंध के कारण क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया