Posts

Showing posts from February 20, 2026

*जौनपुर में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी आरोपी दोषमुक्त*

Image
जौनपुर। जिले के विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय) के न्यायाधीश अनुज कुमार जौहर ने वर्ष 2000 में दर्ज एक पुराने मुकदमे में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अपराध संख्या 140/2000 में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुबेदार सिंह, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह तथा गुलाब चंद्र पांडेय के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराएं 147, 148, 332, 353, 323, 504, 506, 427 तथा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे। यह मामला वर्ष 2000 में दर्ज हुआ था और लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं हो सके। साक्ष्यों के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त किया जाता है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी पूर्व से जमानत पर थे, जिसे निरस्त करते हुए उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 437-ए के अंतर्गत नियमानुसार बंध...