Posts

Showing posts from March 8, 2022

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इन्टर के परीक्षाओ की तारीख घोषित जानें क्या है तिथि

Image
प्रदेश में विधान सभा चुनाव खत्म होने के बाद अब यूपी बोर्ड में हाई स्कूल और इन्टर मीडिएट की परीक्षाओ के लेकर कवायत शुरू हो गयी है। बोर्ड के निर्णयानुसार अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा छह अप्रैल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होगी। मंगलवार माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया। प्रदेश के 8373 केंद्रों में प्रस्तावित हाईस्कूल की परीक्षा में 2781654 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2411035 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। खास यह कि प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और सभी परीक्षा केंद्रोें की वेबकास्टिंग होगी।

आइए जानते है जनपद के रेहारी गांव के लोग दो विधान सभाओ के लिए कैसे करते है वोटिंग

Image
जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड जलालपुर स्थित रेहारी गांव के मतदाता सरकारी लापरवाहियों के चलते दो विधान सभाओ के लिए मतदान करने को मजबूर है। जी हां यह कोई कपोल कहानी नहीं बल्कि गत मतदान के दिवस 07 मार्च को केराकत और जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के दो विधायकों को चुनने के लिए अपना वोट डाला है। गांव के लोग बताते है कि वर्ष 2012 में परिसीमन के समय विकास खंड जलालपुर की इस ग्राम पंचायत को केराकत और जफराबाद दो विधानसभा क्षेत्रों में बांट दिया गया था। तभी से यह गांव एक प्रधान  और दो विधायक चुनता है, क्योंकि रेहारी ग्राम पंचायत के लोग जिनकी मतदाता संख्या करीब 834 है, केराकत विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा बना दिया गया और केराकत विधान सभा से विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। दूसरी तरफ, इसी गांव के बेला पुरवां के मतदाता जिनकी मतदाता संख्या करीब 632 है। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र का अंश हो गये और जफराबाद से विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालते हैं। यह गांव रेहारी और बेला दो पुरवे में बंटा हुआ है।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का हुआ सम्मान

Image
जौनपुर। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा महिला वन स्टॉप सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिनमें समाज में कार्यरत उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने काफी संघर्ष के पश्चात जमीनी स्तर से उठकर आज अपनी उड़ान भरी हैं उन्हीं के द्वारा ग्रामीण स्तर पर रहने वाली उन महिलाओं को अपनी स्वयं के संघर्ष की कहानी को बता कर उनको प्रेरित की है। अतुल्य वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह द्वारा अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुए कि उन्होंने अपने ससुराल में इतने संघर्ष को फेस करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची हैं कि उनके द्वारा कई एनजीओ चलाए जा रहे हैं जिनमें महिलाएं समाज की सेवा कर रही हैं। उसी क्रम में सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता द्वारा बताया गया कि बच्चियों और बच्चों में कोई भेद नहीं है यदि हम अपने बच्चियों को उसी प्रकार से पढ़ाएंगे जैसे एक बच्चों को पढ़ाते हैं तो वह भी हमारा नाम रोशन करती हैं। इसी प्रकार उनका कहना है कि यदि आपको स्वयं में सक्षम बनना है तो सबसे पहले

विभिन्न क्षेत्र की सशक्त महिलाओं को लायंस क्लब क्षितिज ने किया सम्मानित

Image
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से सामाज में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर अंकिता राज जो आकांक्षा समिति की अध्यक्ष हैं ने महिलाओं की परिवार व समाज में  जिम्मेदारी, उनके अधिकारों, सुरक्षा, पारिवारिक मूल्य, टाइम मैनेजमेंट और पारिवारिक बजट के बारे में चर्चा की और स्वयं को जौनपुर की बेटी बताया। विशिष्ट अतिथि सोनम गुप्ता सिविल जज दीवानी न्यायालय उपस्थित रहीं। उन्होंने अपनी एक कविता के माध्यम से नारी शक्ति के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ ज्योति सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वह डी लिट की उपाधि से सम्मानित होने वाली जनपद जौनपुर की प्रथम महिला हैं। उन्होंने अपने उदबोधन में कहा मैं जौनपुर की बहू हूँ और लायंस क्लब क्षितिज ने जो सम्मान मुझे दिया है मुझे भी ऐसे कार्य करने को प्रेरित करता है कि मैं आपके दिए गए सम्मान का मान रख सकूं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम देकर किया गया। इसके उपरांत जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से

महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगी : प्रो निर्मला एस.मौर्य कुलपति

Image
महिला दिवस पर 60 महिलाओं को कुलपति ने किया सम्मानित जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को फार्मेसी संस्थान में 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से इत्र बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए कन्नौज भेजा गया था। विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी महिलाओं को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि महिलाएं अगर ठान लें तो असंभव शब्द उनके लिए नहीं है। वह कुछ भी कर सकतीं हैं। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।  मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक राम बहादुर सरोज ने कहा कि महिलाएं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। यूं हीं आगे बढ़ते रहें और मंजिल तक पहुंचे।भारत

पं0 रूप नारायण त्रिपाठी के पावन 32वीं पुण्यतिथि 09 मार्च 2022 पर विषेश

Image
जौनपुर। रचनाओं में हृदय को छूने और पढ़ने वालों को अपने रस में पिरोने की अद्भुत क्षमता तथा गांव की कोमल महक, कौमार्य की कामुकता कविताओं में परिलक्षित करने वाले कालजयी रचनाकार थे पं0 रूप नारायण त्रिपाठी। जिनकी समस्त रचनाओं में भारतीयता और स्थानीयता का रंग उन्हें रेखांकित करने योग्य बनाता है। चौथे दशक के प्रारम्भिक वर्षों में स्वाधीनता लड़ाई से जुड़ उनकी अन्तःकरण की आत्मा कविता से जुड़ गयी। उन दिनों राष्ट्रगीत लिखने लगे, प्रभातफेरियों और कविता मंच से जुड़ गये साथ ही साथ समाचार पत्र के सम्पादन से भी जुडे रहे। छठवें दशक में उ0प्र0 सरकार द्वारा गठित लोक-साहित्य समिति में पं0 राहुल सांस्कृत्यायन द्वारा सार्थक दिशा बोध एवं डा0 विद्या निवास मिश्र के साथ लोकगीतों का संग्रह, लोकसाहित्य उन्नयन तत्वों की छानबीन कर विकास करते रहे। पंडित जी के व्यक्तित्व का विवरण अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। मानवीय संवेदना की झलक उनकी रचनाओं में साफ दिखती है। रमता जोगी बहता पानी मुक्तक काव्य में उनकी यह रचना इस बात को रेखांकित करती है कि मनुष्य का मानवीय पक्ष दुर्बल है और अन्तःकरण कलुषित है तो उसका जीवन व्य