अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ का हुआ सम्मान


जौनपुर। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा महिला वन स्टॉप सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, जिनमें समाज में कार्यरत उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने काफी संघर्ष के पश्चात जमीनी स्तर से उठकर आज अपनी उड़ान भरी हैं उन्हीं के द्वारा ग्रामीण स्तर पर रहने वाली उन महिलाओं को अपनी स्वयं के संघर्ष की कहानी को बता कर उनको प्रेरित की है।
अतुल्य वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी सिंह द्वारा अपने जीवन के संघर्षों को बताते हुए कि उन्होंने अपने ससुराल में इतने संघर्ष को फेस करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंची हैं कि उनके द्वारा कई एनजीओ चलाए जा रहे हैं जिनमें महिलाएं समाज की सेवा कर रही हैं।
उसी क्रम में सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता द्वारा बताया गया कि बच्चियों और बच्चों में कोई भेद नहीं है यदि हम अपने बच्चियों को उसी प्रकार से पढ़ाएंगे जैसे एक बच्चों को पढ़ाते हैं तो वह भी हमारा नाम रोशन करती हैं। इसी प्रकार उनका कहना है कि यदि आपको स्वयं में सक्षम बनना है तो सबसे पहले आपको खुद आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि आप स्वयं आत्मनिर्भर नहीं बनेंगे तब तक कोई भी व्यक्ति आपको किसी कार्य के लिए प्रेरित नहीं कर सकता।
करंजकला ब्लॉक की एक आगनबाड़ी कार्यकर्ती कमला देवी जिन्होंने अपने जीवन के संघर्षों की कहानी उन महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत की और बताया कि किस प्रकार से वह परेशानियों से उबर कर आज अपने बलबूते पर खड़ी हैं। उन्होंने अन्य महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह भी उनकी तरह उन सभी महिलाओं की सहायता कर सकती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बना सकती हैं।
कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह व बबीता, केस वर्कर कविता वर्मा तथा अन्य कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक के परिवार जनों पर फिर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

भाजपा के प्रत्यशियो की दसवीं सूची जारी, मछलीशहर से भी प्रत्याशी घोषित देखे सूची