यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इन्टर के परीक्षाओ की तारीख घोषित जानें क्या है तिथि



प्रदेश में विधान सभा चुनाव खत्म होने के बाद अब यूपी बोर्ड में हाई स्कूल और इन्टर मीडिएट की परीक्षाओ के लेकर कवायत शुरू हो गयी है। बोर्ड के निर्णयानुसार अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं हैं। हाईस्कूल की परीक्षा छह अप्रैल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त होगी। मंगलवार माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक विनय कुमार पांडेय ने यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया।
प्रदेश के 8373 केंद्रों में प्रस्तावित हाईस्कूल की परीक्षा में 2781654 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 2411035 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस तरह दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 5192689 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। खास यह कि प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार लिखित परीक्षा के बाद आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी और सभी परीक्षा केंद्रोें की वेबकास्टिंग होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया