घर में सो रही महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर युवती संग दरिंदगी हुई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र में घर में सो रही युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन के अंदर दुष्कर्म की दूसरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना से गांव में आक्रोश है। आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात लगभग दो बजे गांव के ही दो युवक पहुंचे और उसका मुंह दबा कर उसे जबरन उठा ले गए। दोनों युवक उसे लेकर गांव के बाहर स्थित नहर के किनारे पहुंचे। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। युवती संग सामूहिक दुष्कर्मी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी व रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर फोर्स के साथ...