Posts

Showing posts from February 6, 2026

जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की भिड़ंत, एक की मौत, नौ घायल

Image
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर स्थित पूरामुकुंद गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जौनपुर की ओर से सुल्तानपुर जा रहे एक ट्रैक्टर की सामने से आ रही इनोवा कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर मौजूद अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28) और कृपाल (14), सभी निवासी फत्तूपुर, बदलापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, इनोवा कार में सवार मनीष यादव (18), आशुतोष तिवारी (22) और रहमत (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औ...

डीएलएड प्रवेश के लिए मोहम्मद हसन में सुनहरा मौका

Image
 * मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बीटीसी जौनपुर* *कालेज कोड-440023*_ _*आज का संकल्प — उज्ज्वल भविष्य का निर्माण*_” जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, बी.टी.सी. में बी.टी.सी. (डी.एल.एड.) सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित एवं सुरक्षित करियर बनाने की अभिलाषा रखने वाले पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। संस्थान में अत्यंत न्यूनतम एवं किफायती शुल्क पर प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों हेतु विशेष रियायत की व्यवस्था भी की गई है। अनुभवी एवं समर्पित प्राध्यापकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, अनुशासित शैक्षिक वातावरण तथा उत्कृष्ट परिणाम हमारी पहचान है। महत्वपूर्ण सूचना यह है कि केवल वही छात्र-छात्राएँ प्रशिक्षण में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में आवेदन फार्म भरा है। अतः सभी पात्र अभ्यर्थी समय रहते महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें ,9415234384, 9918688824,8416906007 मोहम्म...

हर गरीब—असहाय को न्याय मिले: सिविल जज

Image
  साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में स्थित सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर के तत्वावधान में साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सिविल जज जौनपुर सुशील सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल पर जन सामान्य को विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जानकारी होनी चाहिये। आज समाज में छोटी-छोटी बात को लेकर के छोटे-छोटे मुकदमे हो जाते हैं जिनको विधिक प्राधिकरण मध्यस्थता के माध्यम से निपटता है।  आज किसी गरीब व्यक्ति को कोई कानूनी सहायता नहीं मिलती है तो विधिक सेवा प्राधिकरण उसको देने के लिये तैयार है। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों की मंशा है कि विधि प्राधिकरण और लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा कराया जाय। लोक अदालत में अपने मुकदमों को आप लगा सकते हैं। लोक अदालत के निर्णय के खिलाफ किसी भी न्यायालय में उसकी चुनौती नहीं दी जा सकती है। इसके पहले राजस्व कर्मियों ने माल्यार्पण करके सिविल जज का स्वागत किया गया। साथ ही विधिक प्राधिकरण के सदस्य दिलीप सिंह एडवोकेट, तहसीलदार...

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, भ्रम फैलाने वालों पर न जाएं : ओमप्रकाश राजभर

Image
जौनपुर।पंचायतराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा और जनगणना को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है, जबकि इनका पंचायत चुनाव से कोई टकराव नहीं है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायतराज मंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने मतपत्रों की छपाई कराकर उन्हें सभी जिलों में भेजना शुरू कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि चुनाव को लेकर सरकार और आयोग पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर लोग ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायत चुनाव समय पर कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।

यूपी में बोतलबंद पानी ब्रांड्स पर लगे प्रतिबंध से जौनपुर में खुशी की लहर, मिठाई बाटकर मनाई जीत।

Image
उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए/एफएसएसएआई) द्वारा बोतलबंद पानी के 39 ब्रांड्स पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर ने जौनपुर की जनता में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य स्तर पर चलाए गए अभियान में नमूनों की जांच में ये ब्रांड्स पीने योग्य नहीं पाए गए थे, जिसके बाद इनकी निर्माण, सप्लाई और बिक्री पर रोक लगा दी गई। इस फैसले को जौनपुर के निवासियों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही लड़ाई की जीत माना है। अवैध और घटिया गुणवत्ता वाले आर.ओ./पैकेज्ड वाटर प्लांट्स के खिलाफ जौनपुर में पिछले कई महीनों से चल रहे जन-अभियान के संयोजक विकास तिवारी ने कहा, यह सिर्फ 39 ब्रांड्स का प्रतिबंध नहीं, बल्कि जनता की सेहत की जीत है। हमने अम्बेडकर तिराहा पर हजारों हस्ताक्षर एकत्र किए थे और उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुचाई थी।एफएसडीए का यह कड़ा कदम हमारे प्रयासों का नतीजा है। आज जौनपुर में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मिठाई बाटकर एक-दूसरे को बधाई दी।  अतुल सिंह ने कहा कि अब बाजार में घटिया पानी कम मिलेगा, बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी। एफएसडीए आयुक्त डॉ...