जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर व इनोवा की भिड़ंत, एक की मौत, नौ घायल

जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर स्थित पूरामुकुंद गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जौनपुर की ओर से सुल्तानपुर जा रहे एक ट्रैक्टर की सामने से आ रही इनोवा कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर मौजूद अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28) और कृपाल (14), सभी निवासी फत्तूपुर, बदलापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए।

उधर, इनोवा कार में सवार मनीष यादव (18), आशुतोष तिवारी (22) और रहमत (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

डीएलएड प्रवेश के लिए मोहम्मद हसन में सुनहरा मौका