पंचायत चुनाव समय पर होंगे, भ्रम फैलाने वालों पर न जाएं : ओमप्रकाश राजभर

जौनपुर।पंचायतराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा और जनगणना को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है, जबकि इनका पंचायत चुनाव से कोई टकराव नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायतराज मंत्री ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने मतपत्रों की छपाई कराकर उन्हें सभी जिलों में भेजना शुरू कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि चुनाव को लेकर सरकार और आयोग पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर फैल रही अफवाहों पर लोग ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायत चुनाव समय पर कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कुंवर अनुपम सिंह बने जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक

*जौनपुर: कोतवाली पुलिस टीम ने थाना गेट के पास दो-पक्षों की महिलाओं द्वारा वाद-विवाद व मारपीट करने वाली 10 महिलाओं को किया गिरफ्तार,*

डीएलएड प्रवेश के लिए मोहम्मद हसन में सुनहरा मौका