Posts

Showing posts from March 18, 2026

*रफ्तार बनी काल: ऑटो पलटते ही उजड़ गई दो जिंदगियां, तीन जिंदगी जंग में*

Image
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोईरीडीहा मार्केट के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारी लेकर जा रहा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में सवार यात्री अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, जिसके जरिए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गुलाब चंद्र (55 वर्ष) और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों में निलेश (22 वर्ष) पुत्र फेकू गौतम, निवासी फतेहपुर दीदारगंज (आजमगढ़), इंतजार (23 वर्ष) पुत्र मुमताज, निवासी बारादुवरिया कोतवाली क्षेत्र तथा नीतू (55 वर्ष) पत्नी अजय सोनकर, निवासी गुरैनी खेतासराय शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में...

*आपदा प्रबंधन पर सख्त समीक्षा: विधान परिषद समिति ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*

Image
जौनपुर, 18 मार्च: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, वाराणसी में माननीय सभापति लालजी प्रसाद निर्मल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद जौनपुर के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी सहित अन्य सदस्यों ने हीट वेव (लू), बाढ़, नाव दुर्घटना, डूबने की घटनाएं, आकाशीय बिजली, सर्पदंश और आगजनी जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और नवाचारों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस दौरान समिति ने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान घायलों को त्वरित राहत और सहायता राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही नदी के गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने पर जोर दिया गया, ताकि डूबने की घटनाओं में कमी लाई जा सके। समिति ने आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अग्निशमन और बिजली विभाग के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड के नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया गया। आकाशीय बिजली स...

कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज

Image
कोडीन सिरप के खेल में बड़ा झटका: मेडिकल एजेंसी संचालक की अग्रिम जमानत खारिज -नशे के रूप में की जा रही थी कफ सिरप की आपूर्ति जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध आपूर्ति से जुड़े बहुचर्चित मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-02 ने बुधवार को मेसर्स निगम मेडिकल एजेंसी के संचालक देवेश कुमार निगम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके पीछे विद्वान अधिवक्ता द्वारा अदालत में आरोपियों के खिलाफ पेश किए गए कई साक्ष्य महत्वपूर्ण रहे हैं। यह मामला थाना कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 354/2025 से जुड़ा है, जिसकी जांच ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी के माध्यम से करीब 21 हजार बोतल (प्रत्येक 100 एमएल) ‘न्यू फेन्सिडिल’ कफ सिरप की संदिग्ध आपूर्ति की गई, जिसका उपयोग कथित तौर पर नशे के रूप में किया जा रहा था। इस बहुचर्चित मामले में अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ जोरदार पक्ष रखा । जिसे बेहद ही गंभीरता से लेते हुए अदालत ने आरोपित की जमानत याचिका को नि...

मड़ियाहूं में समता सम्मेलन में बोलीं—जातीय जनगणना व यूजीसी लागू न हुआ तो होगा आंदोलन-डॉ. पल्लवी पटेल

Image
केंद्र व प्रदेश की सरकारें सभी मुद्दों पर विफल: डॉ. पल्लवी पटेल जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास आयोजित मंडलीय समता सम्मेलन में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और सिर्फ भाषणबाजी तक सीमित है। डॉ. पटेल ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना करानी चाहिए और यूजीसी व्यवस्था को लागू करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बहुजन समाज की मांगों को नजरअंदाज किया गया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समाज ने सबसे अधिक वोट देकर सरकार बनाई, उसी के हक-अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार को पूरी तरह विफल बताया। विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और “गुंडाराज व अराजकता” का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं की लंबी कतार रोजगार के इंतजार में खड़ी है। डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि यदि बहुजन समाज की ...

सीएम के संबोधन में विकास, रोजगार व महिला सुरक्षा पर जोर, जनपद की उपलब्धियां गिनाईं

Image
नवनिर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक का विमोचन, जौनपुर में देखा गया सीधा प्रसारण   जौनपुर। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन सभागार से उत्तर प्रदेश में विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 9 वर्ष” का विमोचन किया। इसका सजीव प्रसारण जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कार्यक्रम को देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बृजेश सिंह प्रिन्सू ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति व महिला हेल्पलाइन 181 जैसी योजनाओं से व्यवस्था मजबूत हुई है। पर्यटन, उद्योग और निवेश के क्षेत्र में विकास से रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2016-17 के 2.96 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 6.95 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। प्रेस वार्ता के दौरान जनपद की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि...

दिव्यांग बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये लगा शिविर

Image
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन और फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में दिव्यांग बच्चों के इलाज हेतु फिजियोथैरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट कैंप का आयोजन हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम संस्था के उपाध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता ने प्रयागराज से आये डा. त्रिभुवन सिंह, विशेष शिक्षिका हेमू जी ने ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट डॉ दीक्षा श्रीवास्तव व डा. राजेश कुमार ने डा. महिपाल सिंह को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने आये समस्त अभिभावकों को सेरेब्रल पाल्सी से सम्बन्धित जानकारी दिया और सेरेब्रल पाल्सी के 15 बच्चों का फिजियोथैरेपी करके डा. महिपाल सिंह ने सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों के माता—पिता व स्कूल की समर्पित शिक्षिका हेमू जी को बच्चों की व्यावहारिक रूप से फिजियोथैरेपी करके गहरायी से समझाया। साथ ही बताया कि कौन सा प्रभावित अंग फिजियोथैरेपी करते समय कितना दबाना या मोड़ना है। फिजियोथैरेपी सेशन के उपरान्त सभी चिकित्सकों एवं आगंतुकों ने मि...

ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले में कनेक्शन जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध, बैरंग लौटी टीम

Image
गौराबादशाहपुर जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनारी गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली विभाग की टीम एक चालू ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले का कनेक्शन जोड़ने पहुंची। ग्रामीणों के कड़े विरोध और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस के बाद टीम को बिना कार्य किए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। सोनारी गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में करीब 40 घरों की आबादी के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कि पास के ही दूसरे मोहल्ले के कुछ प्रभावशाली लोगों का कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली विभाग के जेई और एसडीओ अपनी टीम के साथ ब्राह्मण मुहल्ले में पहुंचे थे। विभाग की योजना इस चालू ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले को बिजली सप्लाई देने की थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, वे लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि उनके मोहल्ले का लोड पहले से ही अधिक है और वे खुद ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए विभाग में आवेदन दे चुके हैं। ग्रामीणों का तर्क था कि यदि इस छोटे ट्रांसफार्मर पर दूसरे मोहल...

क्लासरूम बना अखाड़ा! बच्चों के सामने शिक्षिकाओं में मारपीट, वीडियो वायरल

Image
जौनपुर। जिले के शाहगंज ब्लॉक के कुहिया कम्पोजिट विद्यालय में शिक्षा का मंदिर उस वक्त शर्मसार हो गया, जब क्लासरूम ही अखाड़े में तब्दील हो गया। बच्चों के सामने ही दो शिक्षिकाओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनीता गुप्ता ने सहायक अध्यापिका पर मारपीट और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराज प्रधानाध्यापिका बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर हो गईं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 13 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:02 बजे, विद्यालय परिसर में अचानक विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि सहायक शिक्षिका ने बिना किसी कारण के अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए विवाद बढ़ाया और वीडियो बनाए जाने का विरोध करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई।  प्रधानाध्यापिका का कहना है कि उन्हें बच्चों के सामने धक्का देकर गिराया गया और हाथापाई की गई, जिससे उन्हें ...

केराकत में अवैध ऑपरेशन का खेल बेनकाब, वंदना पॉलीक्लिनिक सील

Image
जौनपुर। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. आलोक सिंह ने केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर आकस्मिक छापा मारकर ऑपरेशन कक्ष को सील कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्लीनिक के खिलाफ लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर जांच के आदेश दिए गए। मौके पर पहुंचे एसीएमओ ने जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच में पाया गया कि क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल ओपीडी सेवाएं चलाने की अनुमति थी, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ऑपरेशन किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, प्राथमिक जांच में यह भी संकेत मिले कि यहां अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराई जा रही थी, जो गंभीर कानूनी उल्लंघन है। छापेमारी के दौरान जरूरी दस्तावेजों की जांच में भी कई अनियमितताएं मिलीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीएमओ ने तत्काल प्रभाव से ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया और क्लीनिक से जुड़े सभी अभिलेख कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर द...

जौनपुर में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ, युवाओं को मिला सेवा व राष्ट्रनिर्माण का संदेश

Image
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला मम्मन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि युवा शक्ति सेवा, स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण को अपने जीवन का लक्ष्य बना ले, तो गांवों के समग्र विकास का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनकर कार्य करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान एवं सुमित सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार दूबे ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, व्यवहारिक ज्ञान और नवाचार की दिशा में आग...