जौनपुर में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ, युवाओं को मिला सेवा व राष्ट्रनिर्माण का संदेश

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ महाविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक प्रतिबद्धता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की।

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख करंजाकला मम्मन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि युवा शक्ति सेवा, स्वच्छता, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण को अपने जीवन का लक्ष्य बना ले, तो गांवों के समग्र विकास का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो सकता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज के प्रति जिम्मेदार बनकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने मानवता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान एवं सुमित सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया।

द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार दूबे ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, व्यवहारिक ज्ञान और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।

विशिष्ट अतिथि टी.डी. कॉलेज के समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने एनएसएस को सामाजिक समरसता और सेवा भावना का सशक्त मंच बताते हुए स्वयंसेवकों को समाज से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जागरूकता का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को जीवन में उतारना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामसूरत मौर्य, संजीव चौरसिया, डॉ. जीवन यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. ममता सिंह (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. विवेक विक्रम सिंह, डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. प्रज्वलित यादव, प्रवीण यादव सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य और सैकड़ों स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

जौनपुर में युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद